बिहार में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका! इस दिग्गज नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा, सामने आई ये वजह

बिहार में चुनाव नतीजों से पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। UPA सरकार में गृह राज्य मंत्री रह चुके और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. शकील अहमद खान (Dr. Shakeel Ahmed Khan) ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) को भेज दिया है। चलिए जानते हैं कि कांग्रेस नेता ने किस वजह से त्यागपत्र दिया है।
बिहार में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका! इस दिग्गज नेता ने पार्टी से दिया इस्तीफा, सामने आई ये वजह

बिहार ​में विधानसभा चुनाव के लिए दोनों चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। अब पूरे देश की निगाहें रिजल्ट पर टिकी हैं। 14 नवंबर को साफ हो जाएगा कि बिहार की कमान किसके हाथ में जाती है। इससे पहले कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। UPA सरकार में गृह राज्य मंत्री रह चुके और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. श कील अहमद खान (Dr. Shakeel Ahmed Khan) ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) को भेज दिया है।

शकील अहमद ने क्यों दिया इस्तीफा?

बता दें कि शकील अहमद ने ऐसे वक्त में इस्तीफा दिया है जब राज्य में दोनों चरणों की वोटिंग संपन्न हो गइ हैं। उन्होंने कहा कि इस इस्तीफे का ये मतलब नहीं कि मैं दूसरी पार्टी में जाऊंगा। मेरा वोट हमेशा कांग्रेस के पक्ष में ही रहेगा। वह जीवन भर कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों का समर्थन करते रहेंगे।

उन्होंने बताया कि उन्होंने पार्टी की सदस्यता छोड़ने का फैसला कुछ समय पहले ही कर लिया था लेकिन उन्होंने इसकी घोषणा मतदान समाप्त होने के बाद की। ताकि उनकी वजह से पार्टी को कोई गलत संदेश न जाए और कांग्रेस के वोट को नुकसान न हो।

बिहार चुनाव को लेकर बोले शकील अहमद

बिहार विधानसभा चुनाव शकील अहमद खान ने कहा कि लोग स्पष्ट रूप से उत्साहित हैं और बदलाव के लिए वोट कर रहे हैं, यही कारण है कि मतदान प्रतिशत अधिक है। हम अगली सरकार बनाएंगे। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा ने बिहार चुनाव में जबरदस्त प्रचार किया है और माहौल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews