Hindi News

जब-जब कांग्रेस सत्ता में आई, विकास पर ब्रेक लग गया; राजनाथ सिंह की राघोपुर में चुनावी जनसभा

Written by:Saurabh Singh
Published:
सिंह ने यूपीए और एनडीए के बिहार को दिए फंड की तुलना करते हुए कहा कि यूपीए के दस सालों में बिहार को मात्र दो लाख करोड़ रुपये मिले, जबकि पिछले दस साल में एनडीए ने 15 लाख करोड़ रुपये दिए।
जब-जब कांग्रेस सत्ता में आई, विकास पर ब्रेक लग गया; राजनाथ सिंह की राघोपुर में चुनावी जनसभा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को राघोपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा प्रहार कियाउन्होंने कहा कि जब-जब कांग्रेस सत्ता में आई, विकास पर ब्रेक लग गयाविकास की क्षमता सिर्फ एनडीए में हैसिंह ने कहा, “कांग्रेस को विकास से कोई मतलब नहींसत्ता में आते ही वे विकास रोक देते हैं।” उन्होंने मतदाताओं से एनडीए को वोट देकर बिहार का भविष्य सुरक्षित करने की अपील की।

सिंह ने यूपीए और एनडीए के बिहार को दिए फंड की तुलना करते हुए कहा कि यूपीए के दस सालों में बिहार को मात्र दो लाख करोड़ रुपये मिले, जबकि पिछले दस साल में एनडीए ने 15 लाख करोड़ रुपये दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक साख का जिक्र करते हुए कहा, “आज जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर बोलता है, पूरी दुनिया कान लगाकर सुनती है।” उन्होंने बिहार में स्थिरता और विकास के लिए एनडीए को फिर मौका देने की अपील की।

अमित शाह ने आरजेडी पर बोला हमला

इसी बीच दरभंगा में गृह मंत्री अमित शाह ने आरजेडी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी-नीतीश सरकार ने एक करोड़ जीविका दीदियों के खाते में 10-10 हजार रुपये डाले, लेकिन आरजेडी ने चुनाव आयोग से यह राशि वापस लेने की शिकायत कीशाह ने दीदियों से कहा, “लालू-तेजस्वी और उनकी तीन पीढ़िया भी आए, तो भी यह दस हज़ार नहीं छीन पाएगी।”

लालू अपने बेटे को सीएम बनाना चाहते

शाह ने लालू-राबड़ी पर निशाना साधते हुए कहा, “लालू अपने बेटे को सीएम और सोनिया अपने बेटे को पीएम बनाना चाहती हैं, लेकिन न लालू का बेटा सीएम बनेगा, न सोनिया का बेटा पीएम। वहा कोई वैकेंसी नहीं है।” जनसभा में उमड़ी भीड़ के बीच शाह ने एनडीए की महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं को ऐतिहासिक बताया और बिहार को फिर से ‘जंगलराज’ में नहीं धकेलने की चेतावनी दी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Saurabh Singh
लेखक के बारे में
राजनीति में गहरी रुचि. खबरों के विश्लेषण में तेज और राजनीतिक परिस्थितियों की समझ रखते हैं. देश-दुनिया की घटनाओं पर बारीक नजर और फिर उसे खबरों के रूप में लिखने के शौकीन हैं. View all posts by Saurabh Singh
Follow Us :GoogleNews