बिहार के 76 हजार सरकारी स्कूल होंगे डिजिटल, टैब के माध्यम से दर्ज होगी उपस्थिति, जल्द लागू की जाएगी यह व्यवस्था

बिहार में नई सरकार बनने के बाद अब सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने की तैयारी तेज हो गई है।। राज्य के 76 हजार सरकारी स्कूल अब डिजिटल होंगे। 1.75 करोड़ छात्र/छात्राएं और 6 लाख शिक्षक की उपस्थिति टैब के माध्यम से दर्ज की जाएगी
Bihar Digital School

बिहार में नई सरकार बनने के बाद अब सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने की तैयारी तेज हो गई है। आने वाले दिनों में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे अब सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि कंप्यूटर और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी सीखेंगे। इसके साथ ही शिक्षकों को पढ़ाई को और प्रभावी बनाने के लिए टैब भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

बिहार के सरकारी स्कूल होंगे डिजिटल

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि राज्य के 76 हजार सरकारी स्कूल अब डिजिटल होंगे। 1.75 करोड़ छात्र/छात्राएं और 6 लाख शिक्षक की उपस्थिति टैब के माध्यम से दर्ज की जाएगी, साथ ही मध्याह्न भोजन की रिपोर्टिंग भी पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिससे शिक्षा में पारदर्शिता और आधुनिकीकरण सुनिश्चित होगा।

जानकारी अनुसार, राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में चरणबद्ध तरीके से कंप्यूटर लैब, इंटरनेट सुविधा और अन्य आधारभूत संरचनाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका मकसद यह है कि ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों के बच्चों को समान डिजिटल अवसर मिल सकें। सरकार चाहती है कि बिहार के छात्र भी देश के अन्य राज्यों की तरह तकनीकी रूप से सक्षम बनें।

जल्द लागू होगी डिजिटल उपस्थिति प्रणाली

जानकारी अनुसार, सभी सरकारी स्कूलों में डिजिटल उपस्थिति प्रणाली जल्द ही लागू की जाएगी। इससे शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और फर्जी उपस्थिति या मिड-डे मील की गलत रिपोर्टिंग पर पूरी तरह रोक लगेगी। सरकार का उद्देश्य है कि हर बच्चे की वास्तविक उपस्थिति और सीखने की स्थिति का डिजिटल रिकार्ड बने।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews