
बिहार में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की सम्राट चौधरी सरकार ने शुक्रवार देर रात (28 अगस्त 2026) छह भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह फेरबदल ग्रामीण विकास, पशुपालन, सूचना एवं जनसंपर्क, माध्यमिक शिक्षा, स्वास्थ्य तथा उत्पाद, मद्य निषेध एवं निबंधन विभाग में किया गया है।
बिहार आईएएस तबादला सूची
- 2012 बैच के आईएएस श्रीकान्त शास्त्री (पदस्थापन की प्रतीक्षा में) को अगले आदेश तक निदेशक, पशुपालन, बिहार, पटना, के पद पर पदस्थापित किया गया है। इससे पहले बेगूसराय के जिलाधिकारी रह चुके हैं।
- 2017 बैच आईएएस विवेक रंजन मैत्रेय (पदस्थापन की प्रतीक्षा में) को अगले आदेश तक अपर सचिव, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, बिहार, पटना पर नियुक्त किया गया है।
- 2011 बैच के आईएएस और पशुपालन विभाग में निदेशक उज्ज्वल कुमार सिंह का तबादला कर उन्हें ग्रामीण विकास विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।
- 2018 बैच आईएएस नितिन कुमार सिंह (पदस्थापन की प्रतीक्षा में) को अगले आदेश तक निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, बिहार, पटना के पद पर नियुक्त किया गया है।
- 2022 बैच की आईएएसदिव्या शक्ति कैमूर की डीडीसी थीं, उनको उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग का आयुक्त बनाया गया है।
- 2021 बैच आईएएस नीलिमा साहू उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, नवादा को अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार, पटना का जिम्मा सौंपा गया है।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

