IAS Transfer: एक साथ सरकार ने 37 आईएएस अफसरों को सौंपी नई जिम्मेदारी, तबादला सूची जारी

राज्य में 35 से अधिक आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। अपर सचिव और निदेशक समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव किया गया है। आइए जानें किसे कौन-सी जिम्मेदारी सौंपी गई है?
ias transfer 2025

बिहार में एक ही सप्ताह में तीसरी बार प्रशासनिक फेरबदल (IAS Transfer) हुआ है। राज्य सरकार ने एक साथ 37 आईएएस को नया पदभार सौंपा गया है। कई को एडिशनल चार्ज भी मिला है। स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग समेत कई विभागों के अपर सचिव बदले गए हैं। इसके अलावा विशेष कार्यकारी अधिकारी और निदेशक समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव किया गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी कर दिया है।

उपेंद्र प्रसाद को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग का अपर सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह सामान्य प्रशासन विभाग में पर सचिव पद के जिम्मेदारी संभाल रहे। नवीन कुमार सिंह, जो समाज कल्याण विभाग में अपर सचिव पद पर कार्यरत थे। उन्हें स्थानांतरित करके निदेशक पंचायती राज पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं हस्तकरघा (उद्योग विभाग) निदेशक पद पर डॉ विद्यानंद सिंह को पदस्थ किया गया है। नियोजन एवं प्रशिक्षण निदेशक पद की जिम्मेदारी सुनील कुमार को सौंप गई है।

इन आईएएस अफसरों को अतिरिक्त प्रभार भी मिला 

  • बैच 2001 के आईएएस अधिकारी मयंक वरवड़े को योजना एवं विकास विभाग सचिव पद पर भेजा गया है। इसके अलावा उन्हें जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है।
  • अमित कुमार पांडे को निदेशक राज्य स्वास्थ्य समिति कार्यपालक को निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति पद पर पदस्थ  किया गया है। इसके अलावा अपर सचिव स्वास्थ्य विभाग का एडिशनल चार्ज भी सौंपा गया है।
  • अनिल कुमार को सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक पद पर भेजा गया है। इसके अलावा वह बिहार राज्य संवाद समिति का प्रबंध निदेशक पद अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
  • कुमार अनुराग को प्रबंध निदेशक बिहार राज्य भवन निर्माण लिमिटेड पटना पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही संयुक्त सचिव भवन निर्माण विभाग का एडिशनल चार्ज भी दिया गया है।
  • सुमित कुमार को बिहार एड्स नियंत्रण समिति का परियोजना निदेशक बनाया गया है। साथ ही मिशन निदेशक जल जीवन हरियाली (ग्रामीण विकास विभाग) का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

इन आईएएस अफसरों का भी तबादला हुआ 

  • धर्मेंद्र कुमार को अगले आदेश तक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पद की जिम्मेदारी सौंप गई है।
  • आदित्य प्रकाश को अपर सचिव पंचायती राज विभाग पद पर भेजा गया है।
  • श्याम बिहारी मीणा को अपर सचिव बिहार राज्य योजना पर्षद पटना पद पर पदस्थ किया गया है।
  • सहर्ष भगत को निदेशक भू अभिलेख एवं परिमाप विभाग पद पर नियुक्त किया गया है।
  • अमन समीर को निदेशक, सूक्ष्म लघु एवं मध्य उद्योग पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • मनीष कुमार मीणा को निदेशक, खान बिहार पटना के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • तुषार सिंगल को निदेशक, मत्स्य बिहार पटना पद पर भेजा गया है।
  • विजय कुमार को अपर सचिव शिक्षा विभाग पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • मनोज कुमार रजक को सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग पद पर भेजा गया है।
  • धनंजय कुमार को अपर सचिव, स्वास्थ्य विभाग पद पर नियुक्त किया गया है।
  • आरिफ अहसन को राज्य परिवहन आयुक्त पर भेजा गया है।
  • नीलिमा साहू को उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला परिषद नवादा पदास्थापित किया गया है।
  • निहारिका छवि को विकास आयुक्त-सह- मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद बक्सर पद पर नियुक्त किया गया है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews