IPS Transfer: फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, सरकार ने इन 5 आईपीएस अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारी

राज्य में 5 आईपीएस अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2 राज्य पुलिस अफसरों का भी तबादला हुआ है। शासकीय आदेश जारी हो चुका है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IPS Transfer 2025

आईएएस के बाद अब बिहार में भारतीय पुलिस सेवा के पधाधिकारियों का स्थानांतरण (IPS Transfer) हुआ है। गृह विभाग ने इससे संबंधित आदेश 5 अक्टूबर रविवार को जारी कर दिया है।  इसके अलावा दो बीपीएस अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस उपाधीक्षक पद के प्रभार में बदलाव किया गया है। इससे पहले 3 अक्टूबर को भी नीतीश कुमार की सरकार ने आईपीएस अफसर का स्थानांतरण तबादला किया था।

पुलिस अधीक्षक (बी) विशेष शाखा बिहार पटना पद पर कार्यरत आईपीएस पुष्कर आनंद को समादेष्टा बी.वि.स.पु -9 जमालपुर पद पर नियुक्त किया गया है। आदित्य कुमार, पुलिस अधीक्षक,  बिहार पुलिस मुख्यालय  में पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें पुलिस अधीक्षक एएनटीएफ, मद्य निषेध एवं राज्य व्यापक नियंत्रण ब्यूरो पद पर नियुक्त किया गया है।

इन आईपीएस अफसरों का भी हुआ तबादला 

आईपीएस अधिकारी मनीष कुमार अब अरवल ने नए एसपी होंगे। वह पहले पुलिस अधीक्षक केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) बिहार पटना पर कार्यरत थे। अरवल एसपी पद पर कार्यरत डॉ इनामुल हक मेंगनू को स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक रेल पटना पद पर भेजा गया है। वहीं पुलिस एसपी रेल पटना पद पर कार्यरत अमृतेंदु शेखर ठाकुर को पुलिस अधीक्षक केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) पटना बिहार पटना की पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन बीपीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी 

समादेष्टा बी.वि.स.पु -9 जमालपुर पद पर कार्यरत बीपीएस अधिकारी रंजन कुमार को पुलिस अधीक्षक (बी) विशेष शाखा बिहार पद पर नियुक्त किया गया है। डॉ शंकर कुमार झा को पुलिस उपाधीक्षक विशेष शाखा, पटना बिहार पद पर नियुक्त किया गया है। पहले वह बिहार पुलिस मुख्यालय में पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे।

बता दें कि तीन आईएएस अफसर का तबादला किया गया था। अशोक कुमार सिंह को एसपी बिहार मानव अधिकार आयोग पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। रवीश कुमार को पुलिस अधीक्षक (कार्मिक-2) बिहार पुलिस मुख्यालय पद पर नियुक्त किया गया था। हिमांशु शंकर त्रिवेदी को पुलिस अधीक्षक, सहायक निदेशक नागरिक सुरक्षा पद पर पदस्थ किया गया है।

(1)”]

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews