Bihar Election: चुनाव से पहले एक्शन में JDU! इन 11 नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित, जानें क्यों लिया ये फैसला

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) से पहले NDA की सहयोगी और नीतीश कुमार की पार्टी JDU ने एक बड़ा एक्शन लिया है। JDU ने अपने 4 पूर्व विधायकों समेत 11 नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निष्कासित कर दिया है। पार्टी का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चुनाव से पहले अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Bihar Election: चुनाव से पहले एक्शन में JDU! इन 11 नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित, जानें क्यों लिया ये फैसला

बिहार विधानसभा चुनाव का प्रसार प्रसार तेजी से हो रहा है। NDA और महागठबंधन के नेता पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। लगातार नेताओं की रैलियां हो रही हैं। तो इस बीच, चुनाव से पहले बिहार से बड़ी खबर सामने आई है। NDA की सहयोगी नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड JDU ने बड़ा एक्शन लिया है। JDU ने अपनी पार्टी के कुछ नेताओं को निष्कासित कर दिया है।

JDU से निष्कासित नेताओं के नाम

JDU ने अपने 4 पूर्व विधायकों समेत 11 नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निष्कासित कर दिया है। उसमें पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह, पूर्व विधान पार्षद रणविजय सिंह, पूर्व विधायक सुदर्शन कुमार, अमर कुमार सिंह के अलावा महुआ से जदयू की प्रत्याशी रहीं आस्मां परवीन, लव कुमार, आशा सुमन, दिव्यांशु भारद्वाज और विवेक शुक्ला शामिल हैं।

JDU ने क्यों लिया ये एक्शन?

सोचने वाली बात ये है कि चुनाव नजदीक हैं और JDU ने इतना बड़ा एक्शन लिया है क्यों? JDU की ओर से कहा गया है कि ये नेता लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे और संगठन की विचारधारा के विपरीत काम कर रहे थे। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बयान जारी कर कहा कि “इन सभी नेताओं का आचरण पार्टी की नीतियों और अनुशासन के खिलाफ पाया गया है। चुनाव के समय पार्टी लाइन से अलग जाकर बयानबाज़ी और गतिविधियां करना अस्वीकार्य है।

कब हैं विधानसभा चुनाव?

बिहार में पहले चरण के लिए वोटिंग 6 नवंबर और दूसरे फेज के लिए वोटिंग 11 नवंबर को होगी। चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे। चुनावों को लेकर सभी पार्टियां जोर-शोर से प्रचार में जुटी हैं। वहीं देखा जाए तो बिहार में सीधा मुकाबला NDA और महागठबंधन के बीच है। हालांकि जनसुराज भी टक्कर में बनी हुई है लेकिन देखना ये होगा कि बिहार की जनता नई पार्टी पर किस हद तक भरोसा करती है

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews