Police Transfer: बड़ा फेरबदल, एक साथ 54 अधिकारियों के तबादले, गृह विभाग का आदेश जारी

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने साइबर क्राइम, अपराध अनुसंधान विभाग, आर्थिक अपराध इकाई और मद्य निषेध जैसे महत्वपूर्ण विभागों में नई तैनाती की है। गृह विभाग ने कई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस उपाधीक्षकों और अपर पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारी सौंपी है।
Transfer 2026

बिहार में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासनिक कामकाज में कसावट लाने के उद्देश्य से गृह विभाग ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य की सम्राट सरकार ने शनिवार (16 मई, 2026) की देर रात बिहार पुलिस सेवा (BPS) के 54 डीएसपी (DSP) स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है।

गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, साइबर क्राइम, ट्रैफिक, ईओयू (EOU), मद्य निषेध और सीआईडी (CID) में भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदों पर योगदान देने के निर्देश जारी किए गए हैं।  इससे पहले भी 61 डीएसपी और दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे।

बिहार डीएसपी तबादला सूची

  • मोहम्मद अली अंसारी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, रेल, पटना से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, यातायात, पटना
  • महेश चौधरी को पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) मुजफ्फरपुर की जगह पुलिस उपाधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, पटना ।
  • धीरज कुमार को पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) शेखपुरा से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इमामगंज, गयाजी भेद
  • नीलाभ कृष्ण को वरीय पुलिस उपाधीक्षक, मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो पटना से स्थावरीय पुलिस उपाधीक्षक, आर्थिक अपराध इकाई, पटना भेज
  • प्रिया ज्योति को पुलिस उपाधीक्षक, साइबर क्राइम, नवादा से वरीय पुलिस उपाधीक्षक, सैन्य पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, डुमरांव
  • अशोक कुमार को पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) किशनगंज से वरीय पुलिस उपाधीक्षक आर्थिक अपराध इकाई, पटना।
  • आशीष कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) गयाजी से पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) पटना
  • सदानन्द कुमार को पुलिस उपाधीक्षक (निगरानी अन्वेषण ब्यूरो) पटना से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जयनगर, मधुबनी
  • माधुरी कुमारी को पुलिस उपाधीक्षक आर्थिक अपराध इकाई, पटना से अब पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) शेखपुरा भेजा गया है।
  • ​अशफाक अंसारी: बिहार विशेष सैन्य पुलिस-3 (बोधगया) के डीएसपी रहे अशफाक अंसारी को मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में डीएसपी
  • ​मनोज कुमार:सीआईडी (CID) में एएसपी (ASP)
  • ​देवेंद्र प्रसाद और अनुराग कुमार:  आर्थिक अपराध इकाई (EOU) में डीएसपी
  • ​दयानंद कुमार को कैमूर ट्रैफिक डीएसपी बनाया गया है।
  • ​​मो. आसिफ आलम को कटिहार साइबर क्राइम डीएसपी
  • अनूप प्रसाद को बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में वरीय पुलिस उपाधीक्षक
  • सुषमा गुरु कृष्ण को अपराध अनुसंधान विभाग, पटना भेजा गया है।
  • वंदना मुखर्जी को मद्य निषेध एवं राज्य उत्पाद नियंत्रण ब्यूरो, पटना में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

Bihar DSP Transfer Order

bihar dsp transfer

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews