बिहार में NDA को बड़ा झटका, इस दिग्गज पार्टी के नेता का नामांकन हुआ रद्द, भोजपुरी सिनेमा से भी ताल्लुक़

बिहार चुनाव से पहले ही NDA को बड़ा झटका लगा है। चिराग की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने मढ़ौरा विधानसभा सीट पर भोजपुरी एक्ट्रेस सीमा सिंह को उम्मीदवार बनाया था। जिनका नामांकन रद्द कर दिया गया है। इसके बाद चिराग की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब देखना ये है कि LJP(R) किसी नए चेहरे को टिकट देती है या चुनाव आयोग के इस फैसले के खिलाफ अपील करती है।
Bihar Assembly Elections 2025

Bihar Assembly Elections 2025

बिहार विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। मतदान से पहले NDA को बड़ा झटका लगा है। सारण जिले की मढ़ौरा विधानसभा सीट से चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की उम्मीदवार एवं भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री सीमा सिंह का पर्चा रद्द कर दिया गया है। सीमा सिंह के समेत कुल चार प्रत्याशियों के नामांकन रद्द हुए हैं। सभी नामांकन की छटनी होने के बाद इस सीट पर कुल नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

क्यों हुआ सीमा सिंह का नामांकन रद्द?

बता दें कि NDA ने सीट शेयरिंग बैठक के बाद चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को मढ़ौरा विधानसभा सीट दी थी। जिसके बाद लोजपा (रामविलास) ने भोजपुरी एक्ट्रेस सीमा सिंह को इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाकर नामांकन भरवाया था। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कागजातों में कमी और तकनीकी खामियां पाए जाने के बाद निर्वाचन पदाधिकारी ने ये कार्रवाई की। सीमा सिंह का नामाकंन रद्द होना NDA के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

4 उम्मीदवारों का भी नामांकन हुआ रद्द

सारण की मढ़ौरा सीट से लोजपा रामविलास समेत कुल चार प्रत्याशियों के नामांकन रद्द हुए हैं। सभी नामांकन की छटनी होने के बाद इस सीट पर कुल नौ उम्मीदवार मैदान में हैं। सीमा सिंह के अलावा अन्य जिन 4 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द हुआ है उनके नाम निर्दलीय अल्ताफ आलम राजू, बसपा के आदित्य कुमार और निर्दलीय विशाल कुमार हैं। इसके साथ ही मढ़ौरा का चुनावी समीकरण भी अब पूरी तरह से बदल गया है।

NDA की पार्टी ने गंवाई 1 सीट

एनडीए खेमे की पार्टी एलजेपी (रामविलास) को बिहार में 29 सीटें मिली थीं लेकिन अब 28 सीटों पर ही एलजेपी (रामविलास) चुनाव लड़ेगी। सीमा सिंह का पर्चा रद्द होना एनडीए के लिए भी झटका है क्योंकि एनडीए अब वो बिहार की कुल 243 सीटों में से 242 सीटों पर चुनाव लड़ पाएगी, एनडीए ने चुनाव लड़ने से पहले ही अपनी सीट गंवा दी है।

अब आरजेडी और जनसुराज के बीच मुकाबला

लोजपा (रामविलास) उम्मीदवार सीमा सिंह के चुनावी मैदान से बाहर हो जाने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अगर अब देखा जाए तो मढ़ौरा सीट पर मुकाबला मुख्य रूप से राजद और जनसुराज सहित अन्य प्रत्याशियों के बीच सीमित हो जाएगा। राजद के प्रत्याशी जितेंद्र कुमार राय हैं, जो निवर्तमान विधायक और बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

बिहार में कब होगा मतदान?

बिहार में दो चरणों में चुनाव होगा। 6 और 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 14 नवंबर को नतीजों का एलान होगा। इसके अलावा उम्मीदवारों के लिए पहले चरण की नामांकन दाखिल करने की आख़िरी तारीख़ 17 अक्टूबर थी और दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की आख़िरी तारीख़ 20 अक्टूबर है। पहले चरण के लिए नामांकन वापिस लेने की आख़िरी तारीख़ 20 अक्टूबर और दूसरे चरण के लिए नामांकन वापिस लेने की आख़िरी तारीख़ 23 अक्टूबर है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews