MP सीएम डॉ मोहन यादव का दावा, बिहार में फिर बनेगी NDA सरकार, कांग्रेस-RJD पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज बिहार में चुनाव प्रचार के लिए गए उन्होंने समस्तीपुर में सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि इनकी चोरी की आदत ऐसी है कि अब जननायक की उपाधि की चोरी करने में जुटे हैं। बिहार के लोग जननायक कर्पूरी बाबू का ये अपमान कभी नहीं सहेंगे।
MP CM Dr. Mohan Yadav Bihar Assembly Elections

बिहार में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह की सभाओं में उमड़ती भीड़ एक बार फिर नीतीश कुमार की राह आसान बनाती दिख रही है ,हालाँकि जनता के मन में क्या है ये चुनाव का नतीजा ही बताएगा लेकिन भाजपा नेताओं का दावा है बिहार में एक बार फिर NDA की ही सरकार बनने जा रही है।

भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज एक बार फिर बिहार दौरे पर थे उन्होंने दिनभर में पश्चिम चंपारण में बगहा, सिकटा और सहरसा में चुनाव सभाओं को संबोधित किया, मुख्यमंत्री के निशाने पर इंडी गठबंधन के नेता और उनके प्रत्याशी रहे।

लालू प्रसाद यादव पर साधा निशाना 

पश्चिम चंपारण में बगहा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राम सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को हर बूथ पर भाजपा प्रत्याशी को  भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की। डॉ मोहन यादव ने लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा, कभी जिन्होंने मीसा कानून के दौरान हुई जेल यात्रा की याद में अपनी बेटी का नाम ‘मीसा’ रखा था, आज वही कांग्रेस के साथ गठबंधन में हैं। बिहार की जनता इन्हें सबक सिखाते हुए फिर NDA की सरकार बनाएगी।

बिहार के विकास को गति देने के लिए NDA सरकार प्रतिबद्ध है

पश्चिम चंपारण में ही सिकटा विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी समृद्ध वर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ मोहन यादव ने जनसभा में उमड़ी भीड़ को देखकर कहा, आप जनता-जनार्दन का विश्वास दर्शा रहा है कि बिहार में फिर से विकास करने वाली सरकार को मौका मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा बिहार की विकास यात्रा को और अधिक गति देने के लिए NDA सरकार प्रतिबद्ध है बस आपका साथ चाहिए।

खडगे के बयान को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

सहरसा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी आलोक कुमार रंजन के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ मोहन यादव ने कहा मैं  देवतुल्य जनता से फिर एक बार विकास का कमल खिलाने का आह्वान करता हूँ। यदि एक बार फिर डबल इंजन की सरकार बनेगी तो विकास रुकने वाला नहीं है, उन्होंने कहा बिहार की जनता उस कांग्रेस को चुनाव में जवाब देगी जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार को छोटा-मोटा राज्य बताते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews