Hindi News

बिहार विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बने नरेंद्र नारायण यादव, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, लगातार 8वीं बार जीता चुनाव

Written by:Shyam Dwivedi
Published:
JDU के सीनियर नेता नरेंद्र नारायण यादव को बिहार विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। वे आलमगंज विधानसभा सीट से लगातार 8वीं बार विधायक चने गए हैं।
बिहार विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बने नरेंद्र नारायण यादव, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, लगातार 8वीं बार जीता चुनाव

बिहार में मंत्रियों के विभाग बंटवारे के बाद सोमवार को प्रोटेम स्पीकर का भी ऐलान हो गया है। JDU के सीनियर नेता नरेंद्र नारायण यादव को बिहार विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। बता दें कि नरेंद्र नारायण यादव मधेपुरा जिले के आलमगंज विधानसभा सीट से लगातार 8वीं बार विधायक चने गए हैं। वे पूर्व में विधानसभा के उपाध्यक्ष और मंत्री भी रह चुके हैं।

बता दें कि नरेंद्र नारायण यादव अब सभी 243 विधायकों को शपथ दिलाएँगे। उन्होंने हालही में हुए विधानसभा चुनाव में वीआईपी के नबीन कुमार को 55 हजार 465 वोटों से हराया। नरेंद्र नारायण यादव को 1 लाख 38 हजार 401 वोट मिले। नबीन कुमार को 82 हजार 936 वोट मिले। इस सीट पर जन सुराज के सुबोध कुमार सुमन 8934 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। वे जेडीयू के काफी वरिष्ठ नेता है इसलिए प्रोटेम स्पीकर के लिए उनका नाम भेजा गया था।

क्या होता प्रोटेम स्पीकर?

प्रोटेम स्पीकर को राज्यपाल चुनता है। प्रोटेम स्पीकर को ऐसी स्थिति में चुना जाता है जब तक लोकसभा या विधानसभा अपना स्थायी विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) नहीं चुन लेती है। प्रोटेम स्पीकर नए जीते हुए सांसदों को शपथ दिलवाता है। कहा जा सकता है कि शपथ ग्रहण का पूरा कार्यक्रम इन्हीं की देखरेख में किया जाता है।

प्रोटेम स्पीकर के कार्य

  • नई विधानसभा की पहली बैठक की अध्यक्षता करना।
  • सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाना।
  • स्थायी स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के चुनाव की प्रक्रिया करवाना।
  • शुरुआती कार्यवाही को सुचारू रूप से संचालित करना।
  • स्थायी स्पीकर के चुने जाते ही प्रोटेम स्पीकर का रोल खत्म हो जाता है।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews