लालू यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा और बंगले से जुड़ा मामला इन दोनों बिहार की सियासत का सबसे चर्चित मुद्दा बन गया है। इस बात को लेकर काफी ज्यादा राजनीति देखने को मिल रही है। दोनों नेता अपनी सुरक्षा वापस कर चुके थे और उसके बाद राजद ने सत्ता पक्ष पर लगातार हमले किए थे।
बीते ही दिन लालू प्रसाद यादव का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें उन्हें यह कहते हुए देखा गया था कि इन सब के पीछे नीतीश कुमार का हाथ है। इसके बाद इस मामले में और भी तूल पकड़ लिया था। वहीं अब बिहार पुलिस को इस मामले में सोशल मीडिया के जरिए पूरी जानकारी देते हुए देखा गया।
बिहार पुलिस की सफाई
बिहार पुलिस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिए एक पोस्ट करते हुए बताया कि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को बिहार विशेष सुरक्षा दल अधिनियम 2010 के तहत सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है। इसमें बुलेट प्रूफ गाड़ियां फिर शामिल है। पुलिस मुख्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बिहार सरकार के 2 मई 2017 के प्रस्ताव के मुताबिक घर की सुरक्षा, अंगरक्षक, एस्कॉर्ट गार्ड पायलट और बीआर कार दी गई है। इसके अलावा सादे कपड़ों में एसबी कंपोनेंट के सुरक्षाकर्मी भी उपलब्ध करवाए गए हैं।
साथ ही अनुमान्यता के आलोक में सादे लिवास में S.B. Component के रूप में भी सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराये गये हैं।
दोनों माननीय को अनुमान्यता के अनुरूप सुरक्षा प्रदान की गयी है।सुरक्षा प्रभाग,
बिहार पुलिस मुख्यालय
.
.#BiharPolice #bihar @BiharHomeDept @IPRDBihar
(4/4)— Bihar Police (@bihar_police) June 17, 2026
नीतीश कुमार पर लगाया था आरोप
लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार पर आरोप लगाया था और कहा था कि उनकी और राबड़ी देवी की सुरक्षा कम करने और आवास रद्द करने का फैसला नीतीश कुमार के कहने पर लिया गया है। उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। बता दें कि हाल ही में सम्राट चौधरी सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू और राबड़ी देवी की जेड प्लस सुरक्षा श्रेणी घटाने और उनके मौजूदा आवास को रद्द कर दूसरी जगह जाने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद से ये मामला लगातार चर्चा में है।






