नवनिर्वाचित विधायकों का नया ठिकाना, विधानसभा अध्यक्ष ने आवंटित किए आवास, मिलेंगी ये सुविधाएं

बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने शनिवार को 220 नवनिर्वाचित विधायकों को आवास आवंटित कर दिया है। सभी विधानसभा क्षेत्र की संख्या और क्षेत्र के अनुसार आवास पहले से ही निर्धारित कर दिया गया है।
नवनिर्वाचित विधायकों का नया ठिकाना, विधानसभा अध्यक्ष ने आवंटित किए आवास, मिलेंगी ये सुविधाएं

बिहार में नवनिर्वाचित विधायकों के लिए आधुनिक और सुव्यवस्थित आवास कॉम्प्लेक्स खोल दिया गया है। बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने शनिवार को 220 नवनिर्वाचित विधायकों को आवास आवंटित कर दिया है। सभी विधानसभा क्षेत्र की संख्या और क्षेत्र के अनुसार आवास पहले से ही निर्धारित कर दिया गया है। संबंधित क्षेत्र के विधायक को उसी आवास में रहना होगा। विधायक आवास योजना के तहत निर्मित ये डुप्लेक्स भवन प्रत्येक विधायक के लिए पर्याप्त जगह और सुविधाएं प्रदान करते हैं।

बता दें कि शुक्रवार को जैसे ही विधानसभा सत्र समाप्त हुआ उसके बाद सदन के अध्यक्ष ने सबसे पहले नवनिर्मित विधायक आवास का निरीक्षण और आवासों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने आवासों की संरचना एवं व्यवस्था देखकर संतुष्टि जताई। निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस आवासीय परिसर में जो भी कार्य शेष रह गए हों उन्हें अतिशीघ्र पूरा कराएं एवं इनमें जो भी कमियां रह गयी हैं उन्हें तत्काल दुरूस्त कराएं।

सभी सुविधाओं से लैस विधायकों का नया आवास

बता दें कि ये आवास विभिन्न ब्लॉक में सदस्यों के क्षेत्र संख्या के अनुसार वीरचंद पटेल पथ, पटना में स्थित हैं। इन तीन मंजिला भवनों में ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर और सबसे ऊपर सर्वेंट क्वार्टर शामिल हैं। आवासों में सुसज्जित किचन, एक बड़ा बेडरूम, डाइनिंग स्पेस, मीटिंग के लिए जगह और एक बड़ा हॉल जैसी सुविधाएं हैं।

नए आवास की खासियत

विधायकों के नए आवास में 24 घंटे शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए विशेष वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया है। हर परिसर में 20 हजार लीटर का भूमिगत जलाशय बनाया गया है और बरसाती पानी के निकासी की अलग व्यवस्था है। बिजली की बात करें तो हर बंगले में थ्री-फेज कनेक्शन, 2500 यूनिट मुफ्त बिजली, दो स्प्लिट AC, 17 पंखे, 53 LED बल्ब, मॉड्यूलर किचन और हाई-क्वालिटी लाइटिंग दी गई है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews