पीएम मोदी के दौरे से ‘सियासत’ में ‘भूचाल’! VIP ने पूछा ‘निषादों को आरक्षण कब’, RJD ने भी कर दी ‘बड़ी’ मांग!

पीएम मोदी के दौरे से ‘सियासत’ में ‘भूचाल’! VIP ने पूछा ‘निषादों को आरक्षण कब’, RJD ने भी कर दी ‘बड़ी’ मांग!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (सोमवार) बिहार दौरे पर 36,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरे को लेकर प्रदेश की राजनीति तेज हो गई है। आरजेडी नेता और पार्टी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार को लेकर एनडीए में सहमति नहीं है। उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ने का ही निर्णय है, लेकिन पार्टी के अंदर संशय है। तिवारी ने कहा कि महाराष्ट्र में शिंदे के साथ जो हुआ, वही नीतीश के साथ भी हो सकता है। उन्होंने पीएम मोदी से आग्रह किया कि एनडीए में इस घमासान पर ऐलान कर विराम दें।

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा चाहिए

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री चुनावी वर्ष में सातवीं बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। अब तक उन्होंने साफ नहीं किया कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री चेहरा हैं। तिवारी ने कहा कि सिर्फ छोटी-छोटी परियोजनाओं की घोषणा कर वोट नहीं लिए जा सकते। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देकर ही विकास की राह खुल सकती है। उनका कहना था कि बिना विशेष दर्जे के बिहार को मिलने वाली परियोजनाएं और फंड गुजरात जैसी तर्ज पर नहीं पहुंच पा रहे हैं, और जनता इस असंतोष को चुनाव में साफ दिखाएगी।

निषाद आरक्षण पर आरजेडी ने पीएम को चेतावनी दी

प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान वीआईपी राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने निषाद समुदाय के आरक्षण पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में निषादों को आरक्षण मिल गया, लेकिन बिहार में अब तक नहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि निषाद इस चुनाव में एनडीए को इसका जवाब जरूर देंगे। देव ज्योति ने कहा कि अब निषाद केवल वोट देने वाले नहीं रहेंगे, बल्कि सत्ता में भागीदारी भी सुनिश्चित करेंगे। यह मुद्दा बिहार की राजनीतिक तस्वीर और सामाजिक समीकरणों पर बड़ा असर डाल सकता है।

पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन और जनसभा

प्रधानमंत्री मोदी आज पूर्णिया एयरपोर्ट का शुभारंभ करेंगे, जो राज्य का सबसे बड़ा रनवे वाला और चौथा ऑपरेशनल एयरपोर्ट है। इसके साथ ही वे पूर्णिया में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। सीमांचल क्षेत्र में मुस्लिम बहुल 24 विधानसभा सीटें हैं, जहां यह दौरा खास महत्व रखता है। इस अवसर पर मोदी की योजनाओं और परियोजनाओं का उद्घाटन बिहार की जनता के लिए विकास और अवसरों का प्रतीक माना जा रहा है, जबकि विपक्षी दल विकास और सामाजिक मुद्दों पर सवाल उठाकर राजनीतिक दबाव बना रहे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews