
पटना जिला प्रशासन ने भीषण गर्मी को देखते हुए कक्षा 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 30 जून 2026 तक बंद रखने का निर्णय लिया है। यह पाबंदी केवल नियमित सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर ही नहीं, बल्कि छोटे बच्चों के प्ले-स्कूलों, प्री-स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी समान रूप से लागू होगी।
28 जून 2026 को पटना जिलाधिकारी (DM) कुंदन कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 29 जून और 30 जून को जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल भी शामिल) में कक्षा 8 तक की नियमित शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह स्थगित रहेंगी। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत जारी किया गया है।
इसके अलावा स्कूल प्रबंधनों को अपनी गतिविधियों को पुनर्निर्धारित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले शिक्षण संस्थानों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके क्रियान्वयन और निरंतर निगरानी की जिम्मेदारी जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल मजिस्ट्रेट और स्थानीय पुलिस को सौंपी गई है।
बता दें कि पहले कक्षा 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 22 से 27 जून तक स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया था और 28 जून से स्कूल खुलने थे, लेकिन गर्मी के चलते छुट्टियों को फिर आगे बढ़ा दिया गया है।
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही बिहार शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया था। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्राथमिक, मध्य एवं उच्च माध्यमिक स्कूल 30 जून 2026 तक सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित किए जाएंगे।

अत्यधिक गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों के संचालन के बारे में जिलाधिकारी, पटना का आदेश@samrat4bjp@BiharEducation_@ias_kundan_9934 pic.twitter.com/CGLbZTqOOX
— District Administration Patna (@dm_patna) June 28, 2026
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

