Hindi News

Bihar Politics: RJD ने ओसामा शहाब को दिया टिकट, सीट भी तय – जानें कहां से लड़ेंगे चुनाव

Written by:Deepak Kumar
Published:
Bihar Politics: RJD ने ओसामा शहाब को दिया टिकट, सीट भी तय – जानें कहां से लड़ेंगे चुनाव

सीवान जिले में आयोजित राजद कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान बड़ा ऐलान हुआ। दिवंगत सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को रघुनाथपुर विधानसभा से टिकट का संकेत मिला। मौजूदा विधायक हरिशंकर यादव ने खुद उनके सिर पर पगड़ी बांधकर साफ कर दिया कि अब पार्टी की ओर से प्रत्याशी ओसामा शहाब होंगे।


तेजस्वी यादव का संदेश: चुनावी तैयारी शुरू करें

कार्यक्रम में मौजूद राजद के वरिष्ठ नेता अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि तेजस्वी यादव ने ओसामा को चुनावी तैयारी करने के लिए हरी झंडी दे दी है। यह इशारा साफ करता है कि रघुनाथपुर से ओसामा की उम्मीदवारी तय मानी जा रही है।


हरिशंकर यादव का बड़ा त्याग

मौजूदा विधायक हरिशंकर यादव ने पगड़ी बांधते हुए कहा कि अब जनता का प्रतिनिधित्व ओसामा करेंगे। उनके इस ऐलान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। यह कदम राजद के अंदर पीढ़ीगत बदलाव का संकेत माना जा रहा है।


ओसामा शहाब का संदेश

ओसामा ने कहा, “जिस तरह आपने हरिशंकर यादव को आशीर्वाद दिया, वैसे ही मुझे भी आशीर्वाद दें। मैं आपके सुख-दुख में हमेशा साथ रहूंगा।” उनके इस भावुक संबोधन ने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया।

Deepak Kumar
लेखक के बारे में
तेज ब्रेकिंग के साथ सटीक विश्लेषण और असरदार लेखन में माहिर हैं। देश-दुनिया की हलचल पर नजर रखते हैं और उसे सरल व असरदार तरीके से लिखना पसंद करते हैं। तीन सालों से खबरों की दुनिया से जुड़े हैं। View all posts by Deepak Kumar
Follow Us :GoogleNews