‘कोई रोमियो खुलेआम न घूमे..’ गृह विभाग संभालते ही एक्शन में आए सम्राट चौधरी, लॉ एंड ऑर्डर बेहतर करने का रखा प्लान

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति लागू होगी। उन्होंने कहा कि हमने गुड गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए काम किया है। उस काम को आगे बढ़ाने के लिए हमने कई निर्देश जारी किए हैं।
Samrat Chaudhary

बिहार (Bihar) के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) गृह विभाग संभालते ही एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति लागू होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में सुशासन की स्थापना की है और नई सरकार उसे और सख्ती के साथ आगे बढ़ाएगी।

रोमियों पर रखी जाएगी कड़ी नजर

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमने गुड गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए काम किया है। उस काम को आगे बढ़ाने के लिए, हमने कई निर्देश जारी किए हैं। चाहे वह लॉ एंड ऑर्डर को बेहतर बनाने की व्यवस्था करना हो या चाहे वे किसी भी लेवल के माफिया हो उनकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा हमारे सभी स्कूलों और कॉलेजों में, पिंक पेट्रोलिंग कैंपेन के तहत एक स्पेशल पुलिस फोर्स तैनात की जाएगी ताकि यह पक्का हो सके कि कोई रोमियो खुलेआम न घूमे और कोई छेड़छाड़ भी न हो। साथ ही जेलों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

अभद्र टिप्पणी करने वालों को दी चेतावनी

उन्होंने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि अभद्र पोस्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर किसी को भी दी गई गाली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सम्राट चौधरी ने कहा कि किसी प्रकार के माफिया को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जमीन, बालू और शराब माफिया को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों के खिलाफ स्पीड ट्रायल की संख्या बढ़ाई जाएगी, जिससे अपराधियों को जल्द सजा मिल सके।

माफिया और अपराधियों की संपत्तियां होंगी जब्त

उपमुख्यमंत्री ने खुलासा किया कि राज्य में अब तक 400 बड़े माफिया और अपराधियों को चिन्हित किया जा चुका है। इनमें से दो माफियाओं के खिलाफ तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई है और उनकी संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया चल रही है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews