तेज प्रताप की राहुल गांधी को राजनीति से दूर रहने की सलाह, प्रियंका गांधी को बताया काबिल नेता, कांग्रेस ने किया पलटवार

मंगलवार को जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने प्रियंका गांधी को काबिल नेता बताते हुए जमकर तारीफ की है तो वहीं राहुल गांधी पर तंज सकते हुए उन्हें राजनीति से दूर रहने की सलाह दी है। तेज प्रताप के इस बयान के बाद कांग्रेस की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।
तेज प्रताप की राहुल गांधी को राजनीति से दूर रहने की सलाह, प्रियंका गांधी को बताया काबिल नेता, कांग्रेस ने किया पलटवार

बिहार में एक बार फिर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। मंगलवार को लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। तेज प्रताप ने प्रियंका गांधी को लेकर कहा कि एक सिर्फ वहीं हैं अभी कांग्रेस में जो देश चला सकती हैं।

बता दें कि कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के इंडिया गठबंधन का चेहरा बनने की अटकलों के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में तेज प्रताप ने यह जवाब दिया है। इतना ही नहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उनसे देश चलने वाला नहीं है। बुलेट बाइक चलाने से और यात्रा निकालने से कुछ नहीं होने वाला है। इतना ही नहीं तेज प्रताप ने उन्हें राजनीति से दूर रहने की सलाह दी है। तेज प्रताप यादव ने दावा करते हुए कहा कि अब राहुल गांधी को धीरे-धीरे कुर्सी का लालच समाता जा रहा है। वो खुद लालची होते जा रहे हैं।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब तेज प्रताप यादव ने प्रियंका गांधी की तारीख की हो। इससे पहले भी वे प्रियंका गांधी को राहुल गांधी से काबिल नेता बता चुके हैं और उनके भाषणों की तक तारीफ कर चुके हैं। हालही में जब प्रियंका गांधी ने लोकसभा में भाषण दिया था तब भी तेज प्रताप ने उनके भाषण की तारीफ की थी। इसी के साथ तेज प्रताप राहुल गांधी पर कई बार हमला बोल चुके हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी तेज प्रताप ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया था।

तेज प्रताप यादव के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

तेज प्रताप यादव के बयान के बाद अब कांग्रेस की ओर से भी प्रतिक्रया सामने आ चुकी है। कांग्रेस नेता उदित राज ने तीखी टिप्पणी करते हुए उनके बयान को गंभीरता से लेने से इनकार किया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह एक राजनीतिक दल का आंतरिक मामला है, लेकिन तेज प्रताप यादव की बातों को आमतौर पर गंभीरता से नहीं लिया जाता। उन्होंने यह भी जोड़ा कि नेताओं को सार्वजनिक बयान देते समय परिपक्वता और जिम्मेदारी का ध्यान रखना चाहिए।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews