Hindi News

बिहार में नहीं हुई तीन पाकिस्तानी आतंकियों की एंट्री, पुलिस ने घोषित किया था इनाम

Written by:Deepak Kumar
Published:
बिहार में नहीं हुई तीन पाकिस्तानी आतंकियों की एंट्री, पुलिस ने घोषित किया था इनाम

बिहार पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि राज्य में तीन पाकिस्तानी आतंकियों के प्रवेश की कोई पुष्टि नहीं हुई है। ADG लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद ने शुक्रवार को बताया कि जांच में ऐसे कोई सबूत नहीं मिले हैं, जो यह साबित कर सकें कि संदिग्ध आतंकी बिहार की सीमा में दाखिल हुए थे।


पासपोर्ट से मिला विदेश जाने का सुराग

जांच के दौरान तीनों संदिग्धों के पासपोर्ट की जानकारी सामने आई, जिसमें पता चला कि वे दुबई से नेपाल के काठमांडू गए और वहां से मलेशिया रवाना हो गए। इस आधार पर पुलिस ने कहा कि उनके बिहार आने की संभावना नहीं है। अभी यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तीनों किसी आतंकी संगठन, खासकर जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हैं या नहीं।


पुलिस ने किया था अलर्ट और इनाम की घोषणा

पहले खबर आई थी कि तीन पाकिस्तानी आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में घुस आए हैं। इस पर पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी कर दिया था और सीमावर्ती जिलों — सीतामढ़ी, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, अररिया, किशनगंज और सुपौल — में कड़ी निगरानी शुरू कर दी गई थी। संदिग्धों का पता बताने वालों के लिए 50-50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।


तस्वीरें और नाम हुए थे सार्वजनिक

पुलिस ने तीनों संदिग्ध आतंकियों की तस्वीरें और नाम भी जारी किए थे। इनमें हसनैन अली (रावलपिंडी), आदिल हुसैन (उमरकोट) और मोहम्मद उस्मान (बहावलपुर) पाकिस्तान के रहने वाले बताए गए थे। लेकिन जांच पूरी होने के बाद यह खबर अफवाह साबित हुई और बिहार पुलिस ने स्थिति साफ कर दी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Deepak Kumar
लेखक के बारे में
तेज ब्रेकिंग के साथ सटीक विश्लेषण और असरदार लेखन में माहिर हैं। देश-दुनिया की हलचल पर नजर रखते हैं और उसे सरल व असरदार तरीके से लिखना पसंद करते हैं। तीन सालों से खबरों की दुनिया से जुड़े हैं। View all posts by Deepak Kumar
Follow Us :GoogleNews