कुवैत से इंदौर लौटे 10 भारतीय पॉजिटिव, दहशत में एयरपोर्ट प्रशासन

कुवैत से इंदौर लौटे 10 भारतीय पॉजिटिव, दहशत में एयरपोर्ट प्रशासन

इंदौर।आकाश धोलपुरे

कुवैत से सीधे भोपाल लौटने वाले 240 भारतीयों को देश मे लाने के लिए 13 मई को तैयारी कर ली गई थी लेकिन इंदौर एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा होने के चलते 2 विशेष विमानों की लैंडिंग रात 9 बजे इंदौर में हुईं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी यात्रियों स्क्रीनिंग की थी और बसों के जरिये विदेश से आये यात्रियों को भोपाल भेजा गया था। जिसके बाद भोपाल में यात्रियों को क्वारेंटाइन कर उनके नमूने जांच के लिए भेजे गए और 10 प्रवासी भारतीयों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

इस बात की खबर जैसे ही इंदौर एयरपोर्ट प्रबंधन लगी वैसे ही इंदौर के देवी अहिल्याबाई बाई अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट का चप्पा चप्पा सेनेटाइज कराया गया। वही खबर मिलने के बाद एयरपोर्ट स्टाफ सहित सीआईएसएफ के अधिकारियों और जवानों, कस्टम तथा इमिग्रेशन विभाग के स्टाफ में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक स्क्रीनिंग के दौरान सीआईएसएफ के एक अधिकारी यात्रियों की नजदीक से जांच कर रहे थे लिहाजा एतियाहत के तौर पर उन्हें आइसोलेट किया गया है। हालांकि इस मामले के सामने आने के बाद अब जितने भी लोग यात्रियों के अलावा इंदौर एयरपोर्ट पर मौजूद थे उनको क्वारेंटाइन किया जाना जरूरी है वही भोपाल ले जाने वाली बस के स्टाफ पर भी खतरा बना हुआ है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews