
अलीराजपुर, यतेंद्रसिंह सोलंकी। प्रदेशभर से बर्ड फ्लू से पक्षियो की मौत के मामले सामने आ रहे है। अब ऐसा ही मामला अलीराजपुर जिले मे भी सामने आया है। जिला पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया की जिले में भी पक्षी बीमार होकर मर रहे है। अभी तक 11 पक्षियों की मौत हो चुकी हैं जिनमें कौवे, कबूतर व इंडियन ब्लैक इबिस भी शामिल है।
पशु विभाग ने फिलहाल ये पुष्टि नहीं की कि इन सब पक्षियों की मौत बर्ड फ्लू से हुई है। विभाग कहना है की सभी मृत पक्षियों के नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे गए हैं, रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों का पता लग पायेगा। विभाग ने जिलेभर में अपने फील्ड कर्मचारियों को सतर्क कर दिया है और लोगो को बताया जा रहा है की पक्षी के बीमार या अन्य गतिविधि में बदलाव दिखाई दे तो विभाग को सूचना दें।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

