इंदौर में सोमवार को 142 नए संक्रमित मिले, अब तक 345 लोगों ने गंवाई जान

सिंगरौली कलेक्टर

Corona Virus In Red Background – Microbiology And Virology Concept – 3d Rendering

इंदौर, आकाश धोलपुरे 

दो दिनी दोहरे शतक के बाद सोमवार को इंदौर को तुलनात्मक रुप से कोरोना के कहर का असर कम दिखाई दिया लेकिन कोरोना का वास्तविक स्वरूप अपना असर जमकर दिखा रहा है और ये ही वजह है कि सिर्फ अगस्त माह में 3 दफा 200 से ज्यादा संक्रमण के मामले अलग अलग दिनों में आये और कोरोना ने करीब 12 बार 100 से ज्यादा का आकंड़ा भी पार किया इतना ही नही 30 से ज्यादा मौतें बता रही है कि अगस्त माह में इंदौर में कोरोना ने किस हद तक कोहराम मचाया है।

सोमवार रात को इंदौर के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय जिला इंदौर द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक 142 नये संक्रमित सामने आए है जिसके बाद कोरोना के कुल संक्रमण के मामले अकेले इंदौर में 10191 तक जा पहुंचे है। वही इन्ही में से 3163 एक्टिव केस इंदौर में है जिनका ईलाज इंदौर के अलग – अलग कोविड असपतालो में जारी है। वही सोमवार को इंदौर में 65 कोरोना मरीज कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके है जिसके बाद इंदौर में अब तक कुल 6683 लोग कोरोना को हराकर डिस्चार्ज हो चुके है। वही कोरोना के कारण अब तक कुल 345 लोगो ने अपनी जान गंवाई है। हालांकि इंदौर में अभी भी रिकवरी रेट की ग्रोथ 65 फीसदी के आसपास है हालांकि प्रशासन के लिये चिंता का विषय तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के मामले है जिसके चलते एक्टिव केस में भी बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग इस बात को मानता है कि शहर में संक्रमण के फैलाव की वजह है सोशल मिक्सिंग जिसके चलते अनलॉक इंदौर में लोगो का मेल मिलाप बढ़ गया है और ये ही वजह है इंदौर में कोरोना तेजी से सक्रिय है।

इधर, सीरो सर्वे के तहत भी स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम द्वारा शहरभर के अलग अलग वार्डो से ब्लड सैम्पल एकत्रित किये जा रहे है। सोमवार को इंदौर में सीरो सर्वे के तहत 779 सैम्पल एकत्रित किये है जिनमे से 260 सैम्पल पुरुषो के, 299 सैम्पल महिलाओ के व 220 सैम्पल बच्चो के एकत्रित किये गए है। जिसके बाद अब तक सीरो सर्वे के तहत कुल सैम्पल की संख्या 4722 सैम्पल लिए जा चुके है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews