इंडेक्स हॉस्पिटल इंदौर में इलाजरत 25 मरीजों ने कोरोना को हराया, घर लौटे कोरोना योद्धा

इंडेक्स हॉस्पिटल इंदौर में इलाजरत 25 मरीजों ने कोरोना को हराया, घर लौटे कोरोना योद्धा

इंदौर।आकाश धोलपुरे

प्रदेश के सबसे बड़े कोरोना(corona) हॉट स्पाट(hotspot) जिले इंदौर(indore) से राहत भरी खबर आई है भले ही यहां से अब तक आये कोरोना आंकड़े भयभीत कर रहे थे लेकिन राहत भरी खबर ये है कि यहां कोरोना जैसे महामारी(pandemic) के शिकार होकर, स्वस्थ होंने वाले लोगो की संख्या भी 100 के चली गई है याने 1 हजार मरीजो में से मरने वालों की संख्या अब करीब 5 प्रतिशत है और स्वस्थ होने वाले मरीजो का आंकड़ा तकरीबन 10 प्रतिशत तक जा पहुंचा है।

शुक्रवार को इंडेक्स कॉलेज(index college) से 25 पॉजिटिव मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होकर कोरोना से जंग जीत गए है औरअपने घरो की ओर लौट चुके है। दिल को सुकून देने वाली इस खबर के सामने आने के बाद कोरोना वारियर्स का विश्वास बढ़ गया है। हॉस्पिटल(hospital) से घर लौटने के पहले स्वस्थ हुए लोगो ने समूचे इंडेक्स अस्पताल प्रबंधन का आभार माना वही जिस वक्त लोग अस्पताल से घर की ओर रवाना हो रहे थे उस समय डॉक्टर्स(doctors) और ठीक होने वाले मरीजो के लिए जमकर तालियों के साथ ढोल भी बजाया गया। इस मौके पर मौजूद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि स्वस्थ होकर घर लौट रहे लोगो ने काल का दरवाजा खटखटाया था लेकिन देवदूत रूपी डॉक्टरों की मदद से वो सभी वापस लौट आए है।

इधर, इंदौर सांसद(indore mp) शंकर लालवानी ने डॉक्टर्स के सम्मान में तालियां बजवाने के साथ ही स्वस्थ होकर बाहर निकले लोगो से अपील की है कि वो प्रोटोकॉल में तहत डॉक्टर द्वारा दिये गए निर्देशों का पालन घर पर भी करे। इस मौके पर सभी मरीजो ने जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, स्वच्छता सैनिको और पुलिस जवानों का भी आभार व्यक्त किया। कोरोना संकट के बीच खुशी के लम्हों से उत्साहित माहौल में इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह, डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews