
Neemuch News : नीमच जिले से बड़ी घटना सामने आई है, जहां एक कार चार लोगों को कुचल दिया। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बता दें कि हादसा का शिकार हुए चारों लोग एक ही परिवार के थे, जिनमें 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, 2 शवों का मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
तीखी रुंडी का मामला
दरअसल, मामला बुधवार देर रात रामनगर के पास तीखी रुंडी की है। हादसे में पट्टू बाई (40) की मौके पर मौत हो गई जबकि करणनाथ (24) ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। रोडू नाथ (60) और पवन बाई (53) गंभीर रुप से घायल हैं। रात में घायलों के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंच गए। इधर, हालत बिगड़ने पर रोडू नाथ को राजस्थान के उदयपुर रेफर किया गया है।
चालक मौके से फरार
वहीं, घटना के बाद कार चालक मौके से फरार है। फिलहाल, जीरन थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इधर, मामले की सूचना पाते ही नीमच एसपी अमित तोलानी जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों से चर्चा की। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही सरपंच सुखलाल नाथ ने इस वारदात को अंजाम दिया। उसने अपनी गाड़ी से पहले टक्कर मारी, फिर उन पर गाड़ी चला दी। अब इस आरोप में कितनी सच्चाई है ये बात तो जांच में ही सामने आएगी।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

