Satna News: गोबर गैस प्लांट के टैंक में गिरा 4 साल का मासूम, दम घुटने से हुई मौत

जबलपुर-संदिग्ध हालातों में नाबालिग लड़की की मौत, परिजनों का आरोप-शिक्षक और उसके साथियों ने किया अपहरण

Satna News : मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है,जहां एक 4 साल का मासूम गोबर गैस प्लांट के टैंक में गिर गया। जिसमें दम घुटने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू करके मासूम को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक बच्चा दम तोड़ चुका था। इधर, परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो रहा है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…

कोलगवां थाना क्षेत्र का मामला

दरअसल, मामला कोलगवां थाना क्षेत्र के बिरला सीमेंट फैक्ट्री स्थित दूध डेरी की है। बता दें कि 4 साल का मासूम बेवास गर्ग घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वो गोबर गैस प्लांट में पहुंच गया, जहां गोबर गैस प्लांट का ओपन टैंक था जिस पर वह गिर गया लेकिन इस घटना की भनक तक परिजनों को नहीं लगी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया।

[dgv_vimeo_video id=”815226815″]

जांच में जुटी पुलिस

काफी देर ढूंढने के बाद जब वह गोबर गैस के प्लांट की तरफ गए तो उसे मासूम की चप्पल मिली, जहां पास में ही ओपन टैंक था। लिहाजा, टैंक में देखा गया तो मासूम दिखा। आनन-फानन में उसका रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गईऔर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही, मामले की जांच में जुट गई है।

[dgv_vimeo_video id=”815226541″]

सतना से पुष्पराज सिंह बघेल की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews