इस जिले में मिले 40 नए पॉजिटिव, 222 लोगों की अबतक हुई मौत

इस जिले में मिले 40 नए पॉजिटिव, 222 लोगों की अबतक हुई मौत

इंदौर।

कोरोना(corona) के बढ़ते प्रकोप के बीच रविवार को मध्यप्रदेश(madhyapradesh) के मिनी मुंबई(mini mumbai) में 40 मरीज मिले। वहीँ आज फिर जबकि 4 अन्य की मौत हो गई। इसी के साथ इंदौर(indore) में कुल मरीजों का आंकड़ा 4615 पहुंच गया है। इनमें 222 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीँ इंदौर में कम हो रहे मामले के बीच अब नए कंटेनमेंट एरिया(containment area) भी कम हो गए हैं।

दरअसल रविवार को 1534 सैंपल्स(samples) की जांच की गयी जिसमें1484 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव(negative) आई है। शुक्रवार को नए इलाकों में एक मरीज मिला। इसी के साथ अब 24 कंटेनमेंट क्षेत्र बचे हैं। शनिवार को नया कंटेनमेंट क्षेत्र नहीं बना है। वहीँ अब तक जिले में 81624 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। जिसमें 4615 सैंपल पॉजिटिव आ चुके हैं। जबकि इस बीमारी से अबतक 222 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में अब 978 एक्टिव मरीज बचे हैं।

इधर इंदौर में कोरोना को हराकर घर लौटने वाले मरीजों का सिलसिला भी जारी है। शनिवार को इंदौर के दो अस्पतालों से 23 अन्य मरीज की छुट्टी की गई। जहाँ अरबिंदो अस्पताल से 18 और इंडेक्स मेडिकल कॉलेज से 5 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। वहीँ इंडेक्स मेडिकल से अब तक लगभग 800 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 60 मरीजों का इलाज जारी है। इससे पहले शुक्रवार को इंदौर में 32 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। इसी के साथ चार अन्य लोगों की कोरोना से मौत हो गई थी। जिसके बाद इंदौर में अब तक कुल 218 लोगों की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद इंदौर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4575 पहुंच गई थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews