इंदौर में 5 और कोरोना पॉजिटिव, MP में संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 39

इंदौर में 5 और कोरोना पॉजिटिव, MP में संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 39

उज्जैन/इंदौर।
मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है।आए दिन कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे है। अब पांच और मरीजों को कोरोना पाजिटिव निकला है।अकेले इंदौर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है।मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण कोविड 19 से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार आधी रात के बाद जारी हेल्थ रिपोर्ट में पांच नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इसमें चार पुरूष मरीज इंदौर और एक महिला उज्जैन की है। शुक्रवार को भेजे गए 63 सैंपलों में से 48 की जांच हुई। इसमें से नए पॉजिटिव केस मिले। कोरोना संक्रमितों के मिलने का क्रम लगातार चौथे दिन भी बना हुआ है। इंदौर में संक्रमितों की संख्या 20 और उज्जैन का आंकड़ा 4 पहुंच गया है।

वहीं, इंदौर के एक अस्‍पताल से एक कोरोना वायरस संक्रमित मरीज के भागने की खबर सामने आई है। बाद में उसे पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि एमआरटीबी अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव दो मरीज रविवार सुबह अस्पताल से भाग गए थे। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया और तलाशी के बाद दोनों को खजराना से पकड़ा गया। एक दिन पहले ही शनिवार को भी इनमें से एक मरीज वार्ड से बाहर आकर आधे घंटे घूमता रहा था। इसे अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही माना जा रहा है। अब उसके संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews