Lockdown: एआईएमपी के बैनर तले 5 हज़ार उद्योगकर्मी करेंगे Online धरना

Lockdown: एआईएमपी के बैनर तले 5 हज़ार उद्योगकर्मी करेंगे Online धरना

इंदौर।

मध्यप्रदेश सरकार के लगातार दावों के बीच छोटे और मध्यम उद्योगपति शिवराज सरकार से नाराज नजर आ रहे हैं। दो माह से फैक्ट्रियां बंद हैं, कोई काम नहीं हो रहा है। इसके बावजूद लाखों रुपए के बिजली के बिल आने से छोटे एवं माध्यम उद्योगपति के अंदर रोष व्याप्त है। जिसकी वजह से इन उद्योगपतियों ने 21 मई को ऑनलाइन धरना देने का निर्णय लिया है। बता दें कि एआईएमपी के बैनर तले इस धरने का आयोजन किया जा रहा है।

दरअसल उद्योगपति लाखों रुपए के बिजली के बिल आने से परेशान हैं। उनका कहना है कि करीब दो माह से फैक्ट्रियां बंद हैं, कोई काम नहीं हो रहा है। इसके बावजूद लाखों रुपए के बिजली के बिल जारी कर दिए गए हैं। उद्यमियों का कहना है कि काम बंद होने से उद्यमियों की माली हालत पहले ही खराब है। इसके बावजूद उन्होंने मजदूरों और कर्मचारियों को वेतन दिया है। बावजूद इसके अब राज्य सरकार द्वारा लाखों के बिजली बिल का भुगतान करना हमारे लिए संभव ही है। वहीँ एआईएमपी ने कहा कि 5 हजार उद्योगपतियों ने बिजली बिल सहित अन्य मुद्दाें पर 21 मई को ऑनलाइन धरना देने का निर्णय लिया है। 1.30 घंटे के इस ऑनलाइन धरने में उद्योगपति हाथों में मांग लिखी तख्तियां लेकर शामिल होंगे।

बता दें कि आये दिन प्रदेश में बिजली बिल के दोगुने दामों में आ रहे बिल से प्रदेशवासी परेशान हैं। जिसको लेकर आये दिन लोगों का गुस्सा सरकार से है। इस बीच अब छोटे उद्योगपति भी इस में शामिल हो गए हैं। वहीँ इससे पहले अनिवार्य सेवा, फूड प्रोसेसिंग और एग्रीकल्चर सेक्टर से जुड़ी हैं। इन्हें कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए, श्रमिकों को आवासीय व्यवस्था करने जैसी शर्तों के साथ मंजूरी दी है। ये मंजूरी एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्री मप्र (एआईएमपी) से आए आवेदनों की जांच के बाद जारी हुई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews