अब तो जानवर भी हो रहे हवस का शिकार, 50 साल के व्यक्ति ने किया कुत्ते के साथ रेप

अब तो जानवर भी हो रहे हवस का शिकार, 50 साल के व्यक्ति ने किया कुत्ते के साथ रेप

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश में लगातार महिलाओं के प्रति अपराध (crime against women) का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। आए दिन महिलाओं के साथ रेप या गैंगरेप (rape and gang rape) की वारदातें सामने आ रही है। जिस तरह महिला सुरक्षा (women security) की बात सरकार द्वारा की जा रही है, वही महिलाओं के साथ हो रहे अपराधों का ग्राफ महिला सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर रहा है।

अब प्रदेश में सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि जानवर (animals) भी सुरक्षित (safe) नहीं है। हवसी भेडियें अब महिलाओं को ही नहीं बल्कि कुत्तों (dogs) को भी अपना शिकार बना रहे हैं। जबलपुर (jabalpur) से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक 50 साल के अधेड़ व्यक्ति ने कुत्ते के साथ रेप (rape) की वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर भी वायरल हो रहा है।

पूरा मामला जबलपुर के बरेला थाना क्षेत्र का है, जहां सोमवार रात 50 साल के संगीत जैन ने डॉगी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। इस रेप की शर्मसार घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एनिमल लवर संस्था ने मामले की जानकारी लगते ही गौरी चौकी थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है 50 साल का संगीत जैन जो की समाधि रोड स्थित हिनोतिया ग्रीन सिटी का रहने वाला है, वो सोमवार रात 11:00 बजे आवारा कुत्तों को खाना देने के लिए निकला था और इसी दौरान उसने कुत्ते को पकड़ कर उसके साथ आपत्तिजनक कृत्य किया। वही संगीत जैन का पड़ोसी अनुराग तिवारी उसी दौरान अपनी छत पर टहल रहा था, जब उसकी नजर संगीत जैन पर पड़ी तो उन्होंने बिना देरी के उसका वीडियो बना लिया और एनिमल लवर संस्था को भेज दिया।

एनिमल लवर संस्था (Animal lover Organization) के सदस्य गौरी चौकी पहुंचे, जहां पूरी वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 भादवि और एनिमल प्रोटेक्शन एक्ट 11 (1) के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में आरोपी को 10 साल या उम्र कैद की सजा हो सकती है।

वहीं आरोपी के बारे में बताते हुए पुलिस ने बताया कि उसके परिवार में पत्नी और दो बच्चे है। बेटी पढ़ाती है तो वही उसका बेटा जॉब करता है और उनकी पत्नी टीचर है लेकिन वह 10 साल से लकवा (Paralysis) का शिकार होने के कारण बेड रेस्ट पर है। वहीं आरोपी संगीत जैन के द्वारा की गई इस शर्मसार घटना की बात सुनकर परिवार शर्म से पानी पानी हो गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews