गुरूवार को भोपाल में 52 नए पॉजिटिव केस,1682 तक पहुंचा राजधानी का आंकड़ा

गुरूवार को भोपाल में 52 नए पॉजिटिव केस,1682 तक पहुंचा राजधानी का आंकड़ा

भोपाल

भोपाल मे आज सुबह आई रिपोर्ट में 52 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसी के साथ राजधानी में कुल मरीजों का आंकड़ा 1682 तक पहुंच गया है। आज मिलें मरीज शहर के अलग अलग इलाकों से हैं, इनमें सबसे ज्यादा 15 नादरा बस स्टैंड के पास हनुमानगंज से हैं। ऐशबाग, मंगलवारा, निशातपुरा और टीटी नगर से भी मरीज सामने आए हैं। आज आए मरोज़ों में 6 से 7 बच्चे भी शामिल हैं।

बता दें कि अब तक भोपाल में 1035 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं वहीं मंगलवार तक कोरोना से 60 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार आ रहे नए मरीजों को देखते हुए हमीदिया अस्पताल में 200 से ज्यादा बैड का कोविड सेंटर तैयार किया जा रहा है। वहीं प्रशासन बदलते मौसम के बीच बार बार हाईरिस्क लोग जिनमें 65 साल से अधिक के बुजुर्ग, 10 साल से छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं तथा पहले से बीमार लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दे रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews