70 किलो MDMA ड्रग्स का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन, मुंबई और नासिक के खतरनाक आरोपी इंदौर पुलिस की गिरफ्त में

70 किलो MDMA ड्रग्स का अंडरवर्ल्ड कनेक्शन, मुंबई और नासिक के खतरनाक आरोपी इंदौर पुलिस की गिरफ्त में

इंदौर, आकाश धोलपुरे| 5 जनवरी को इंदौर पुलिस (Indore Police) ने एक ड्रग रैकेट (Drug Racket) का पर्दाफाश कर गिरोह के पास से 70 किलो एमडीएमए ड्रग्स जब्त की थी| जिसकी बाजार में कीमत करीब 70 करोड़ रुपये बतायी जा रही थी।  इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपी दिनेश अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल, चिमन अग्रवाल मंदसौर, वेदप्रकाश व्यास तिरूमलगिरी हैदराबाद और मांगी बैंकटेश पिता मांगी मारा निवासी प्रकाशम पंतुलू उषामुल्लापुड़ी जेटीमेडला हैदराबाद को गिरफ्त में लिया था। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस की पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई थी और पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इंदौर पुलिस ने पूछताछ के आधार पर ही अय्यूब कुरैशी और वसीम खान को भी गिरफ्तार किया है और दोनों के पिछले दोनों आपराधिक रिकॉर्ड देखकर ये माना जा रहा है एमडीएमए ड्रग्स के तार अंडरवर्ल्ड और विदेशों से भी जुड़े हो सकते है।

रविवार को दोनो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इंदौर में एडीजी योगेश देशमुख ने बताया कि पकड़ी गई 70 किलो एमडीएमए ड्रग्स मामले में इंदौर पुलिस ने मुंबई और नासिक से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमे नासिक निवासी वसीम खान शामिल है जो टी सीरीज के मालिक गुलशन कुमार हत्याकांड में आरोपी रहा है। वही वसीम खान गैंगस्टर अबू सलेम गैंग का सदस्य भी रहा है।

इधर, पुलिस ने इसी कड़ी में मुंबई में पार्किंग संभालने वाले अय्युब कुरैशी को भी गिरफ्तार किया है जो मूलतः मुंबई का निवासी है। एडीएजी योगेश देशमुख ने बताया कि अय्युब कुरैशी 1993 में मुंबई बम धमाकों का आरोपी भी रहा है और 5 साल की सजा के बाद वह छूट गया था। पुलिस को ये भी पता चला है कि जेल से छूटने के बाद अय्युब मुंबई में दिखावे के लिए पार्किंग का काम करता था लेकिन उसका असली काम ड्रग्स काला कारोबार था।

फिलहाल, इस मामले में इंदौर पुलिस की पूछताछ जारी है और माना जा रहा है कि 70 किलो ड्रग्स मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews