IAS-IPS Transfers : 88 IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, राज्य सरकार ने की लिस्ट जारी, चुनाव के बाद यह अब तक की सबसे बड़ी सर्जरी

IFS Transfer

IAS Transfers and Postings: छत्तीसगढ़ सरकार ने चुनाव के बाद की अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। इस सर्जरी में सरकार ने एक आईपीएस अधिकारी सहित 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस लिस्ट में 1991 बैच के वरिष्ठ अधिकारियों सहित 2008 बैच के अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।

राज्य में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था और राज्य सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वन के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। खास बात यह है कि यह आदेश सरकार ने आधी रात में जारी किए हैं। आपको बता दें, इस लिस्ट में रायपुर, दुर्ग, सरगुजा समेत 19 जिलों के कलेक्टरों के तबादले किए गए हैं।

इस लिस्ट में जो खास बात देखने को मिली है वह यह है की एक बार फिर आईपीएस अधिकारी को जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी सरकार द्वारा सौंपी गई है। देखा जाए तो यह छत्तीसगढ़ राज्य के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी बताई जा रही है। जिसमें न केवल जिले के कलेक्टरों की बल्कि संभाग आयुक्त सहित सचिवों के तबादले किए गए हैं।

किन अधिकारियों के नाम शामिल

आपको बता दें, इस लिस्ट में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी जिनके नाम शामिल किए गए हैं वह हैं 1991 बैच की रेणुका गोनेला पिल्लई, 1992 बैच के सुब्रत साहू, 1994 बैच के मनोज कुमार पिंगुआ, 1997 बैच की निहारिका बारिक, 2001 बैच की शहला निगार, 2002 बैच के कमलप्रीत सिंह , 2003 बैच के परदेशी सिद्धार्थ और गोविंदराम चुरेंद्र, 2004 बैच के प्रसन्ना आर, अन्बलगन पी, अलरमेलमंगई डी, 2005 बैच के राजेश सुकुमार, आर शंगीता, एस प्रकाश, तोपेश्वर वर्मा सहित कई और अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

यहां देखें पूरी लिस्ट

1 trasfer

2 list

3 list

4 list

5 list

6 list

7 list

8 list

9 list

10 list

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews