भोपाल स्टेशन पर मिला जेवर और नकदी से भरा बैग, RPF कर्मी की तत्परता, यात्री को खोजकर किया गया सुपुर्द

शिकायतकर्ता रविंद्र गोस्वामी, निवासी बरखेड़ा, भोपाल ने बताया कि वे ट्रेन संख्या 22146 एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे और भोपाल स्टेशन पर उतरने के बाद उन्हें यह ध्यान नहीं रहा कि उनका सूटकेस ट्रेन में छूट गया या प्लेटफार्म पर
RPF Operation Nanhe Farishte

RPF rescued 250 children under “Operation Nanhe Farishte

भोपाल मंडल द्वारा रेल यात्रियों की सुरक्षा और सहायता के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ‘ऑपरेशन अमानत’ के अंतर्गत यात्रियों के खोए हुए सामान को खोजकर उन्हें लौटाने का कार्य सतत रूप से किया जा रहा है।

लावारिस मिला समान

भोपाल रेल्वे स्टेशन पर RPF पोस्ट भोपाल के आरक्षक आर. मधुसूदन प्लेटफार्म संख्या 2 के पोल नंबर 7 के पास ड्यूटी पर तैनात थे, जहाँ उन्हें एक कत्थई रंग का ट्रॉली सूटकेस लावारिस अवस्था में मिला। आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ की गई, परंतु कोई भी यात्री उसे अपना नहीं बता सका। तत्पश्चात यात्रियों की उपस्थिति में सूटकेस खोला गया, जिसमें चांदी की पायल, बिछिया, कमरबंद, झुमका, सोने का मंगलसूत्र, एक वीवो कंपनी का मोबाइल, एक कैमरा स्टैंड, नकद रुपये और कुछ वस्त्र पाए गए। इनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹2,00,000 आँकी गई।

दर्ज शिकायत का किया गया मिलान 

इस सामान को तत्काल रेल्वे सुरक्षा बल पोस्ट भोपाल लाया गया और “रेल मदद” पर दर्ज शिकायत से प्राप्त सूचना का मिलान किया गया। शिकायतकर्ता रविंद्र गोस्वामी, निवासी बरखेड़ा, भोपाल ने बताया कि वे ट्रेन संख्या 22146 एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे और भोपाल स्टेशन पर उतरने के बाद उन्हें यह ज्ञात नहीं रहा कि उनका सूटकेस ट्रेन में छूट गया या प्लेटफार्म पर, उन्होंने तत्परता से रेल मदद ऐप पर शिकायत दर्ज की थी।

बहुमूल्य सामान को सुरक्षित रूप से सुपुर्द किया गया

इसके पश्चात शिकायतकर्ता के संबंधी दिनेश गोस्वामी, आधार कार्ड सहित रेसुब पोस्ट भोपाल पहुंचे। आधार कार्ड से पहचान की पुष्टि एवं मालिक रविंद्र गोस्वामी से बातचीत के उपरांत, दो गवाहों की उपस्थिति में सहायक उप निरीक्षक राघवेंद्र सिंह द्वारा इस बहुमूल्य सामान को सुरक्षित रूप से सुपुर्द किया गया।

रेल प्रशासन की यात्रियों से अपील

रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि यात्रा के दौरान अपने सामान की सतर्कता से निगरानी रखें तथा किसी भी समस्या या वस्तु के खोने की स्थिति में तुरंत “रेल मदद” एप या संबंधित स्टेशन के सुरक्षा स्टाफ से संपर्क करें।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews