Betul News : इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, 10 लाख से ज्यादा का नुकसान

Betul News : इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, 10 लाख से ज्यादा का नुकसान

बैतूल, वाजिद खान। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के बैतूल (Betul) में शुक्रवार (Friday) को एक इलेक्ट्रॉनिक (Electronic) रिपेयर की दुकान में आग (Fire) लग गई। आग की सूचना मिलने पर नगर पालिका की दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया । जब तक आग बुझती तब तक पूरी दुकान जलकर खाक हो गई । बैतूल के गंज शहर में व्यवसायिक क्षेत्र में स्थित इस दुकान में आग लगने को लेकर हड़कंप मच गया और लोग आग बुझाने बुझाने में जुट गए।

नगर पालिका (Municipality) की दमकल टीम ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया जिससे आजू बाजू की दुकान है बच गई।दुकान के संचालक राजेंद्र कुमार अग्निहोत्री का कहना है कि मैं किसी कार्य से घर गया था मुझे सूचना मिली कि मेरी दुकान में आग लग गई। आग के कारण दुकान में रखा पूरा सामान जल गया जिसमें LED ,TVट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम थे लगभग दस से बारह लाख का का नुकसान हुआ है ।

संभवत ये आग शॉर्ट सर्किट से लगी है पूरा सामान जो जला है वह ग्राहकों का था ।इस संबंध में पुलिस (Betul Police) का कहना है कि उन्हें कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है जब शिकायत प्राप्त होगी तो इसकी जांच की जाएगी की आग कैसे लगी।संचालक राजेंद्र का कहना है कि मैं बच्ची की पट्टी खुलवाने के लिए घर गया और मुझे सूचना मिली कि मेरी दुकान में आग लग गई मैं इलेक्ट्रॉनिक सामान की रिपेयर की दुकान चलाता हूं, आग शॉर्ट सर्किट से लगने का अंदेशा है लगभग 10 से 12 लाख रुपए का नुकसान हुआ जो सामान जला है वह ग्राहकों का था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews