Murder : पति ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी को सुलाया मौत की नींद, तफ्तीश में जुटी पुलिस

Indore Crime News

इंदौर, आकाश धोलपुरे। पति-पत्नी जैसे पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया (Murder)। पूरा मामला इन्दौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र की है, जहां पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या  (Murder)कर दी। फिलहाल, आजादनगर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है।

ये भी पढ़े- इंदौर में पथराव का बाद पुलिस का एक्शन, एसपी ने मीडिया को बताई ये बात

पूरी घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र के बाबूलाल नगर की है, जहां पति नरेश ने अपने दोस्त के साथ मिलकर नवविवाहित (Newly married) पत्नी 22 वर्षीय रितिका की गला दबाकर हत्या (Murder) कर दी। बता दे कि रितिका और नरेश की शादी लगभग 2 साल पहले हुई थी, जिसमे रितिका ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना (Dowry harassment) का मामला आजाद नगर थाने में दर्ज करवाया था और मायके चली गई थी। हाल ही में समझौता होने के बाद वह आरोपी के घर पर आती जाती रहती थी।

जानकारी के अनुसार देर रात रितिका अपने पति नरेश राठौर से मिलने उसके घर गई थी, उसी समय दोनों के बीच विवाद हो गया है। विवाद देखते ही देख इतना बढ़ गया कि रात को ही रितिका के पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर रितिका की गला दबाकर हत्या (Murder) कर दी। वही पुलिस ने आरोपी पति नरेश को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक मनीषा दांगी थाना आजाद नगर ने बताया पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं शव को बरामद को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews