Unlock 1.0: धार्मिक स्थलों को मिली अनुमति, प्रदेश के इस स्थल पर लागू हुई आदर्श व्यवस्था

Unlock 1.0: धार्मिक स्थलों को मिली अनुमति, प्रदेश के इस स्थल पर लागू हुई आदर्श व्यवस्था

बुरहानपुर।शेख रईस|

देश भर में लागू अनलॉक 1 में अब सभी धर्मिक स्थलों को सरकार द्वारा शशर्त अनुमति मिलने के बाद लोगो का आना जाना शुरू हो गया अंजुमन ज़क़वी जमात कमेटी के प्रवक्ता तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला ने बताया की मध्यप्रदेश के बुरहानपुर स्तिथ बोहरा समाज के पवित्र धर्मिक स्थल दरगाह-ए-हकीमी में आने वाले सभी जयरिनो (श्रद्धालुओं) को शासन द्वारा निर्धारित शर्तो को पूरा करने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

दरगाह-ए-हकीमी प्रबंधक शेख जुजर भाई पटनवाला ने बताया कि दरगाह प्रंबधन द्वारा निर्धारित शर्तो का पालन किया जा रहा है हर आने वाले जायरीन की दरगाह परिसर में थर्मल स्क्रीन , हैंड सेनेटीज़, सोशल डिस्टेंसिग के पालन कराया जा रहा है दरगाह-ए-हकीमी बुरहानपुर ने धर्मिक स्थलों को दी गई अनुमति के लिए जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह का आभार प्रकट किया।

बोहरा समाज के शहर आमिल की अपील

शहर आमिल शेख अली असगर भाई साहब ने सभी समाजजनों से अपील की है सभी को कोरोना संक्रमण से बचने सोशल डिस्टेंसिग, मास्क, सेनेटाइजर का इस्तेमाल करना चाहिए साथ ही भीड़ भाड़ वाली जगह पर जाने से बचे बहुत जरूरी हो तो ही घर से कही बाहर जाएं।

यूनिक आइडेंटिटी ITS से मिलता है प्रवेश

दरगाह प्रबंधक शेख जुजर भाई ने बताया कि कोविफ़ 19 से बचाव के उद्देश्य से दरगाह परिसर में ज्यादा भीड़ भाड़ न हो इसका भी ख्याल रखा जा रहा है समाज जनों को जारी ITS कार्ड के माध्यम से आने से पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा जिसमें उन्हें दरगाह में ज़ियारत करने के समय का चुनाव करना होगा दरगाह में आते ही दरगाह में मौजूद हकीमी गार्ड्स एवं तुलेबात की टीम उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कर रही है जिसके बाद ITS कार्ड नम्बर डालने के बाद ही सुरक्षा व्यवस्था में लगे लोगो द्वारा उन्हें प्रवेश दिया जाएगा। दरगाह के ही मुस्तफा पूनावाला ने बताया कि दरगाह में ज़ियारत करने वाले सभी लोगो को सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने के साथ ही उन्हें पोस्टरों के माध्यम से कोरोना संक्रमण से बचाने के संदेश भी जगह जगह लगाए गए है।

व्यवस्था से खुश हुए जायरीन

वही ज़ियारत करने आये श्रद्धालु हाकिम लुकमान जी एवं हुसैन प्रेट्रोल वाला ने दरगाह परिसर में कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु किये जा रहे कार्य की प्रसंसा करते हुए कहा कि अगर हर जगह ऐसी व्यवस्था रहेगी तो निश्चित ही हम लोगो की कोरोना संक्रमण से बच सकते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews