प्रेम-प्रसंग मामले में युवक-युवती ने की आत्महत्या, लगाई फांसी

प्रेम-प्रसंग मामले में युवक-युवती ने की आत्महत्या, लगाई फांसी

अलीराजपुर।यतेंद्रसिंह सोलंकी।

जिले के नानपुर थाना अंतर्गत ग्राम बामन्टा में युवक-युवती के प्रेम प्रसंग के चलते फाँसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। दोनों युवक-युवती ने एक पेड़ पर फाँसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। नानपुर पुलिस में मर्ग कायम कर विवेचना जारी कर दी है।

नानपुर पुलिस थाना प्रभारी मोहनसिंह डॉवर बताया कि युवक गणेश भिंडे निवासी बामन्टा ओर युवती अंतर भिंडे निवासी कोदली आपस मे एक दूसरे से प्रेम प्रसंग करते थे। साथ ही वह एक दूसरे के करीब के रिशेतेदार होकर वह रिश्ते में भाई-बहन लगते थे।। घर वाले उनकी शादी को लेकर मंजूर नही थे। दोनों युवक युवती ने देखा कि परिजन हमारी शादी नही होने देंगे। इसलिए उन्होंने गत रात्रि को एक पेड़ पर फाँसी का फंदा लगाकर झूल गए और ओर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। थाना प्रभारी श्री डॉवर ने दोनों पक्षों की ओर से मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जारी कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews