भीषण आग में जलकर करीब 100 हेक्टेयर फसलें खाक, पुलिस पड़ताल में जुटी

भीषण आग में जलकर करीब 100 हेक्टेयर फसलें खाक, पुलिस पड़ताल में जुटी

होशंगाबाद।

प्रदेश में फैली इस महामारी के बीच होशंगाबाद जिले से एक भयानक घटना सामने आई है।जहाँ जिले के अमलाडा भांगिया गांव में गेहूं की खड़ी पकी फसल में अचानक से आग लग गई। आसपास के लोगों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश के बावजूद गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई।

दरअसल होशंगाबाद जिले के अमलाडा गांव में करीब एक सौ हेक्टेयर से अधिक गेहूं की फसल में मंगलवार की सुबह आग लग गई। स्थानीय तत्वों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की गई लेकिन तब तक फसलें जलकर खाक हो चुकी थी। माना जा रहा है कि यह गांव के ही किसी शरारती तत्वों के द्वारा की गई साजिश है। वहीं मामले की सूचना मैप पुलिस मौके पर पहुंची। जहां अभी भी आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews