रेत की अवैध खदान में दबकर युवक की मौत, खनिज विभाग और पुलिस पर लगे संलिप्तता के आरोप

रेत की अवैध खदान में दबकर युवक की मौत, खनिज विभाग और पुलिस पर लगे संलिप्तता के आरोप

जबलपुर।संदीप कुमार

जिले में लगे लॉक डाउन के बीच अवैध रेत खनन का काम जोरो पर है और ये सब हो रहा है खनिज विभाग और पुलिस की संलिप्तता से। ताजा मामला वर्धाघाट ग्राम का है। जहाँ हिरण नदी की अवैध खदान से रेत निकाल रहे एक युवक की मौत हो गई है। मृतक का नाम संतोष कुमार है जो कि मटामर गांव का रहने वाला था।

परिजनों का पुलिस पर संगीन आरोप

म्रतक के परिजनों ने बताया कि संतोष कुमार संजय बर्मन का ट्रेक्टर चलाया करता था। साथ ही लेबर का काम भी वो किया करता था।गुरुवार की रात संजय मृतक के घर आकर उसे अपने साथ ले जाता है। बताया जा रहा है कि ट्रेक्टर मालिक संजय बर्मन रेत का अवैध काम किया करता था। जिसके लिए वो मृतक और कुछ अन्य मजदूरों को हिरण नदी के अवैध खदान में ले गया। जिस समय संतोष अवैध खदान से रेत निकाल रहा था तभी खदान अचानक ही भरभरा कर गिर गई। जिसकी चपेट में आने से संतोष दब गया।सूचना मिलने पर अवैध रेत खननकर्ता मौके पर पहुँचा और शव को लेकर रांझी स्थित सरकारी अस्पताल पहुँचा और ये बताया कि अचानक संतोष की तबियत खराब हो गई है।ईलाज के दौरान संतोष की मौत हो जाती है।

पुलिस ने किया मामला दबाने की कोशिश

मृतक के परिजनों का आरोप है कि जब इस हादसे की सूचना देने के लिए हम खमरिया थाने पहुँचे। तो वहाँ पर उनकी एफआईआर दर्ज नही की गई। बाद में जब पूरा मामला मीडिया में पहुँचा तब जाकर पुलिस ने कार्यवाही करना शुरू किया।

फिलहाल शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है साथ ही पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम की जांच में भी जुट गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews