अवैध शराब जब्ती के बाद बदमाश ने पुलिस थाने के बाहर की फायरिंग

अवैध शराब जब्ती के बाद बदमाश ने पुलिस थाने के बाहर की फायरिंग

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। शराब माफिया (Wine mafia) के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग (Police and Excise Department) की कार्रवाई का अब माफिया खुलेआम फायरिंग कर विरोध करने लगा है। पिछले दिनों आबकारी विभाग पर शराब माफिया ने फायरिंग की थी और अब पुलिस थाने के बाहर फायरिंग कर अपने इरादे जताने की कोशिश की है।

सीएसपी रवि भदौरिया (CSP Ravi Bhadoria) के मुताबिक हजीरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बिरला नगर लाइन नंबर चार के एक मकान में अवैध देसी शराब की पेटियां रखी हैं और यहाँ से इनकी सप्लाई होने वाली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर कल्लू राजपूत और आशीष शर्मा के लाइन नंबर चार स्थित मकान से 10 पेटी अवैध देसी शराब जब्त की और आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिसजब्त माल को पुलिस थाने ले आई थी। कार्रवाई की सूचना के बाद बदमाशों के पड़ोसी और साथी शैलेंद्र परमार ने हजीरा थाने के बाहर दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग कर दी पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि लगभग एक पखवाड़े पहले हजीरा थाना क्षेत्र में शराब माफिया के घर दबिश देने गई थी तभी लौटते समय मोटर साइकल सवार तीन बदमाशों ने आबकारी टीम पर फायरिंग कर दी थी जिसमें एक आबकारी आरक्षक घायल भी हुआ था। बहरहाल इन घटनाओं के बाद ये स्पष्ट हो गया है कि ग्वालियर में अवैध शराब का धंधा बहुत है लेकिन लॉक डाउन और सख्ती के कारण शराब माफिया परेशान है इसलिए वो फायरिंग कर दहशत फैला रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews