जबलपुर सहित समीपवर्ती जिले में भारी बारिश से अलर्ट जारी, खुल सकते हैं बरगी बांध के गेट

जबलपुर सहित समीपवर्ती जिले में भारी बारिश से अलर्ट जारी, खुल सकते हैं बरगी बांध के गेट

जबलपुर, संदीप कुमार

रानी अवंती बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध में पानी की आवक लगातार बढ़ती जा रही है। बरगी बांध के तटीय इलाकों में बारिश की वजह से अभी 5 हजार 656 घन मीटर प्रति सेकण्ड (क्यूमेक) आवक है, जिससे एक घंटे में 18 एमसीएम पानी आना आंकलित किया गया है। आज शाम 7 बजे की स्थिति में बरगी बांध का जलस्तर 420.45 मीटर दर्ज किया गया इस स्थिति को देखते हुए कभी भी बरगी बांध के जल द्वार खोलने की स्थिति निर्मित होने की संभावना है।

कार्यपालन यंत्री एके सूरे ने नर्मदा नदी के तटीय क्षेत्र एवं जल भराव क्षेत्र के रहवासियों से आग्रह किया है कि वे नर्मदा के तटीय क्षेत्रों से सुरक्षित और पर्याप्त दूरी बनाये रखें। बरगी बांध जलाशय का पूर्ण जलस्तर 422.76 मीटर है। सोमवार 17 अगस्त की शाम 7 बजे तक बांध में 420.45 मीटर जलस्तर था। इस प्रकार करीब 81 फीसदी बांध पानी से भर चुका है। बांध में पूर्ण जल स्तर प्राप्त करने के लिए 828 एमसीएम पानी की आवश्यकता है। बरगी बांध का जलग्रहण क्षेत्र 14 हजार 556 घन मीटर है। इसके जल ग्रहण क्षेत्र में डिण्डौरी, मोहगांव, मानोट, मुक्की, मवई, बम्हनी बंजर, मंडला तथा बरगी नगर सहित 8 रेनगेज स्टेशन हैं। इन सभी रेनगेज स्टेशन में वर्षाकाल के दौरान सतत वर्षा दर्ज की जाती है तथा वर्षा के आंकड़ों का विश्लेषण करते हुए बरगी बांध के जल भराव क्षेत्र में आने वाले पानी, भराव का वेग तथा बरगी बांध के जल स्तर की गणना की जाती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews