सियासी हलचल के बीच अब इस कांग्रेस विधायक ने भी ठोका दावा

KAMAL NATH

कटनी ।वंदना तिवारी।प्रदेश में सियासी उठापटक जारी है, ऐसे में कमलनाथ सरकार की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही ।कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक बिसाहूलाल सिंह वापस लौट आए है, लेकिन अब भी दो विधायकों का पता नही चल सका है। सरकार लगातार अपने विधायकों की खोज रही है वही अपने सरकार की मुश्किलें बढ़ाने से पीछे नही हट रहे है। मंत्रीपद की होड़ में अब जिले के पुष्पराजगढ़ विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को उतर आए ।उन्होंने मंत्री पद की मांग की है ।

वही पांच दिन से लापता हुए अनुपपूर विधायक बिसाहुलाल सिंह को लेकर तंज कसा है।विधायक ने बगावती तेवर दिखाते हुए कहा मंत्रिपद के लिए बिसाहुलाल का तरीका सही नही अपनी सरकार को बदनाम करके मंत्री पद की मांग करना गलत तरीका है । बिसाहुलाल कोई दूध पीते बच्चे थोड़ी हैं जो लापता हो जाएंगे उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई मंत्री बनने के लिये इस प्रकार के दबाब बनाता है तो ठीक नही।

विधायक ने आगे कहा कि प्रदेश के कई विधायक हैं जो फिर इस प्रकार करेंगे ये नई परम्परा होगी उन्होंने डॉ गोविन्द सिंह के बन्दरों के दिये गये उदाहरण का समर्थन किया ।मंत्रिमण्डल में शामिल किये जाने को लेकर फुंदे लाल ने कहा कि आजादी के बाद से प्रदेश के मंत्रिमंडल में पुष्पराजगढ़ विधानसभा से कांग्रेस के निर्वाचित विधायक को स्थान नही मिला है जो उन्हें दिया जाए ।हालांकि उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि मुझे कमलनाथ जी पर पूरा भरोसा है कि वह क्षेत्र की जनता की भावनाओं को समझेंगे  और उन्हें मंत्री बनाएंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews