जागरूकता की एक मिसाल, सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर रचाई शादी

जागरूकता की एक मिसाल, सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर रचाई शादी

सीहोर।अनुराग शर्मा।

प्रदेश में कोविड 19 के बढ़ते खतरे के बीच लोग लॉक डाउन को गंभीरता से ले रहे हैं। जहां वे अपने आवश्यक कार्यों को करते हुए सोशल डिस्टेंस के अलग अलग उदाहरण पेश कर रहे हैं। इसी बीच आयी एक खबर के मुताबिक एक परिवार ने जागरूकता दिखाते हुए नगर के गुरुद्वारे में एक अनोखी शादी रचाई। जहां पर दूल्हा दुल्हन के अलावा बारातियों ने भी सोशल डिस्टेंस का खासा ध्यान रखा।

दरअसल शहर के मोहित किंगर की शादी शिवानी बच्चों के साथ तय हो चुकी थी। किंतु अचानक से कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से देश में फैलने लगा। जिसके बाद इस संक्रमण के चीन को तोड़ने के लिए सरकार ने 21 दिन का लॉक डाउन घोषित कर दिया। इस बीच आवागमन के सभी साधन भी बंद हो गए। जिसके बाद वह एवं वधू पक्ष ने एक बार तो विचार किया कि शादी की तारीख आगे बढ़ा दी जाए किंतु दूल्हे की पिता की तबीयत सही नहीं होने की वजह से शादी की तारीख आगे बढ़ाना संभव नहीं हो पाया। जिसके बाद समाज एवं रिश्तेदार की सलाह पर शहर के गुरुद्वारे में शादी की रस्में निभाई गई और उसमें सरकार द्वारा जारी निर्देश का ध्यान रखा गया।जहां दूल्हा-दुल्हन के अलावा शादी में शामिल हुए रिश्तेदार भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews