
Rewa News : मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक युवक की हत्या के बाद ग्रामीणों ने जमकर बवाल मचाया। दरअसल, मृतक अपने घर से बाहर गया था जहां से वो लौट कर वापस नहीं आया। जिसके बाद परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। जिसके बाद आज सुबह गांव के समीप से कैनाल के पास एक बाइक दिखी, जिसके पास एक युवक मृत पड़ा हुआ था और उसके शरीर में चोंट के निशान थे। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन- फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
उचित कार्रवाई की मांग
वहीं, मौके पर पहुंची सगरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की लेकिन तब तक ग्रामीण भड़क गए। साथ ही, आक्रोश दिखाते हुए रीवा-सिरमौर हाईवे में चक्काजाम कर दिया है। जिससे करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। परिजनों ने मामले में हत्या का आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।
हत्या के आरोप में संदेही को पकड़ा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, परिजनों ने गांव के एक विश्वकर्मा समाज के युवक पर ही हत्या का आरोप लगाया। जिसके बाद हाईवे में प्रदर्शन को देख पुलिस ने हत्या के आरोप में संदेही को पकड़ लिया है। फिलहाल, मामले को लेकर उससे पुछताछ की जा रही है। साथ ही, पुलिस द्वारा जल्द ही इसका खुलासा करने का आश्वासन दिया गया है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

