दतिया की बुन्देला रियासत के 14 वें महाराजा बने अरुणादित्य जूदेव, राज पुरोहित ने किया तिलक

दतिया की बुन्देला रियासत के 14 वें महाराजा बने अरुणादित्य जूदेव, राज पुरोहित ने किया तिलक

दतिया।सत्येन्द्र रावत दतिया

बुन्देलखण्ड की सबसे ताकतवर बुन्देला रियासतों में शुमार रही दतिया रियासत के 14 वें महाराजा अरुणादित्य जूदेव नियुक्त किए गए है, राज पुरोहित ने तिलक कर अरुणादित्य जूदेव को महाराजा घोषित किया है। दरअसल बुन्देलखण्ड की रियासतों में उत्तराधिकार व राज्याभिषेक की अलग -अलग परंपराएं है। दतिया रियासत की प्रचलित परंपरा के अनुसार महाराजा की गद्दी रिक्त नही रहती।

महाराजा राजेन्द्र सिंह जूदेव के असमय निधन के उपरांत 16 अप्रेल 2020 को उनकी अंतिम यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व दतिया रियासत की मान्य परंपरानुसार स्व.महाराजा की पार्थिव देह के दाहिने पैर के अंगूठे पर चंदन का लेप कर उसी चंदन से स्व.महाराजा के ज्येष्ठ पुत्र दतिया रियासत के नए महाराजा अरुणादित्य जूदेव का तिलक कर राज पुरोहित द्वारा राज परिवार के वरिष्ठ सदस्य महाराज घनश्याम सिंह जूदेव व राज परिवार के अन्य सदस्यों, क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में दतिया रियासत का महाराजा घोषित किया गया। राज्याभिषेक का औपचारिक कार्यक्रम बाद में आयोजित होगा।

दतिया राज्य स्थापना से अब तक यह रहे दतिया के राजा

1- राव भगवान राव जूदेव
2 -राव शुभकरण जूदेव
3- राव दलपत राव जूदेव
4- राव रामचन्द्र जूदेव
5- राजा इंद्रजीत जूदेव
6- राजा शत्रुजीत जूदेव
7 -राजा पारीछत जूदेव
8 -राजा विजय बहादुर जूदेव
9 -महाराजा भवानी सिंह जूदेव
10 -महाराजा गोविंद सिंह जूदेव
11 -महाराजा बलभद्र सिंह जूदेव
12 -महाराजा कृष्ण सिंह जूदेव
13 -महाराजा राजेन्द्र सिंह जूदेव
14- महाराजा अरुणादित्य जूदेव

दतिया राज परिवार में पदनाम भी बदले-पहले अब

युवराज-अरुणादित्यदेव-महाराजा
महाराज-घनश्याम सिंह -महाराज
महारानी-मनोहरकुँअरि-राजमाता
युवरानी-स्वातिकुँअरि -महारानी
राजकुमार-तरुराजदेव – महाराज
नातीराजा- ह्र्दयस्थ देव – युवराज
नातीराजा-कामाख्यादेव- राजकुमार

बॉम्बे में जन्म, इंदौर में शिक्षा

महाराजा अरुणादित्य जूदेव का जन्म 1 जुलाई 1978 को बम्बई में हुआ। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा डेली कॉलेज इंदौर से तथा उच्च शिक्षा BA, LLB देवी अहिल्याबाई विश्व विद्यालय इंदौर से पूर्ण की। वह वर्तमान में सीहोर जिले की बुधनी में एक निजी कंपनी में कार्यरत है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews