अशोकनगर: मिले 3 नए कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा 15 के पार

अशोकनगर: मिले 3 नए कोरोना पॉजिटिव, आंकड़ा 15 के पार

अशोकनगर|हितेंद्र बुधोलिया

जिले में सोमवार को सुबह सुबह अचानक तीन नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। जिला मुख्यालय पर दो व्यक्तियों के साथ एक युवक शाडोरा कस्बे का है।यह तीनों ही व्यक्ति कुछ दिन पहले बाहर से आए थे,जिनका कोरोना सैंपल भरवाया गया था। इन्हें होम क्वॉरेंटाइन किया गया था ।एक साथ तीन मरीजों के मिलने के बाद प्रशासनिक तंत्र सक्रिय हुआ और तीनों को ही आइसोलेशन केंद्र में लाया गया। अशोकनगर के नगेश्री चौराहा एवं महावीर कॉलोनी सहित शाडोरा के मुख्य बाजार को कंटेनमेंट एरिया घोषित करते हुए सील कर दिया गया है।

जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे आर त्रिवेदीया ने बताया आज तीन लोग कोरोना पोजिटिब पाए गए हैं उन्होंने बताया कि इन दोनों ने अपना सैंपल भरवाया था। नगेश्री चौराहे पर रहने वाला पुलिस कर्मचारी है जो कुछ दिन पहले उज्जैन गया था और लक्षण दिखने पर उनका सैंपल भरा गया था ।इसके अलावा महावीर कॉलोनी में जिस युवक को कोरोना पोजिटिब निकला है वह कुछ दिन पहले नागपुर गया हुआ था ।इसके अलावा शाडोरा का युवक कुछ दिन पहले ही मुंबई से आया था और उसने अपना सैंपल जांच के लिए भरवाया था । को कोरोना संक्रमित पाये गये एक पुलिस कर्मचारी के अलाबा दोनो युवक व्यापारिक पृष्ठभूमि से है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews