पुलिसकर्मियों पर हमला, शिवराज बोले- ‘कबूतर’ हो या ‘कचौड़ी’ किसी को नहीं बख्शेंगे

पुलिसकर्मियों पर हमला, शिवराज बोले- ‘कबूतर’ हो या ‘कचौड़ी’ किसी को नहीं बख्शेंगे

भोपाल।

पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य कर्मियों पर लगातार हमले की खबर सामने आ रही है। भोपाल में भी एक ऐसा मामला सामने आया है जहां लॉक डाउन का पालन करवाने वाली पुलिस की टीम पर असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किया गया है। देव सोमवार को इस हमले के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हमलावरों को लेकर सख्त रुख अपनाए है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि कबूतर हो या कचौड़ी किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर लिखा है कि दिन और रात एक कर जनता को इस महामारी से बचाने में लगे पुलिसकर्मियों पर हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कबूतर हो या कचौड़ी किसी को बख्शा नहीं जाएगा। अराजकता फैलाने वाले गुंडे बदमाशों को सबक सिखाना अति आवश्यक है। इनके ऊपर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही की जाएगी।

दरअसल सोमवार देर रात राजधानी के इतवारा इलाके में पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग द्वारा लॉक डाउन का उल्लंघन किया जा रहा है। जिसके बाद मौके पर पहुंचने पर दो पुलिसकर्मियों पर बदमाशों ने चाकू से वार कर दिया। हालांकि आरोपी भागने में सफल हो गए किंतु मुख्यमंत्री ने इन पर एनएसए लगाने के निर्देश जारी किए हैं। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पांच आरोपियों के खिलाफ रासुका लगाई गई है। मुख्य आरोपी शाहिद उर्फ कबूतर के साथ नफीस कुरैशी, जावेद, मोहसिन और इनके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर रासुका की कार्रवाई की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews