छिंदवाड़ा, विनय जोशी। शनिवार रात थाना सौसर अंतर्गत ग्राम जामलापानी में ग्रामीणों ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। मोहगांव थाना पुलिस मारपीट की सूचना पर जामलापानी पहुँची थी, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया।
इस घटना में मोहगांव थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए एवं पुलिस स्टाफ भी घायल हुआ है। फिलहाल थाना प्रभारी सौसर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौसर अस्पताल में भारी पुलिस बल के साथ मौजूद है।पुलिस द्वारा अज्ञात हमलावरों पर मारपीट एवं शासकीय कार्य मे बाधा सहित अन्य मामलों पर मामला दर्ज किया गया।।
ये भी पढ़ें
1ग्वालियर हादसे पर CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, CSP को हटाया; 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
2दर्शन कर लौट रहे परिवार को कार ने मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत, 3 बच्चियों का अस्पताल में चल रहा इलाज
3लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 हजार की रिश्वत लेते प्रभारी डिप्टी रेंजर को रंगे हाथ दबोचा, पढ़ें पूरी खबर
4छिंदवाड़ा में बिजली कटौती पर कांग्रेस का धरना, विधायक नीलेश उईके ने दी चक्काजाम की चेतावनी
