
3D illustration of Coronavirus, virus which causes SARS and MERS, Middle East Respiratory Syndrome
बड़वानी।
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा में कोरोना की रफ्तार तेज हो चली है। आज बुधवार को फिर 5 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है।कोरोना संक्रमण के नए मामले आने से प्रशासन और स्वास्थय विभाग में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि 5 लोगों में तीन पुरुष और दो महिलाएं है। एक रामकटोरा क्षेत्र से और एक नालेपार क्षेत्र से है। वहीं 2 जवाहर गंज क्षेत्र से और एक लोहार पट्टी के पीछे वाले क्षेत्र से शामिल हैं। इनमें एक व्यक्ति शहर की नामी हस्ती भी शामिल है। इन 5 कोरोना पॉजिटिव के साथ ही शहर में अब 12 कोरोना वायरस पॉजीटिव हो गए हैं। दोनों ही क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित कर पूरे क्षेत्र में सर्वे के साथ ही सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है। नए संक्रमितों में 57 साल के जवाहर गंज निवासी पुरुष, 30 साल की पुलिस स्टेशन रोड युवती, 55 साल के नालेपार निवासी पुरुष, 29 साल की रामकटोरा निवासी युवती और 26 साल का जवाहर गंज निवासी युवक शामिल है।
बता दे कि जिले में अब तक 38 लोग कोरोना का शिकार हो चुके हैं। इनमें से पूर्व में मिले 26 लोग ठीक होकर अपने घर लौट चुके थे। इसके बाद यह माना जा रहा था कि बड़वानी जिला काेरोना मुक्त हो गया है, लेकिन अब फिर से संक्रमित सामने आने लगे हैं।
निदेशक और संपादक

