भिंड : विकास के लिए किये गए मतदान के लिए BJP ने जनता का आभार जताया

भिंड : विकास के लिए किये गए मतदान के लिए BJP ने जनता का आभार जताया

भिंड, डेस्क रिपोर्ट। नगरीय निकायों के चुनाव सम्पन्न होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे ने भिण्ड अनुभाग के नगरीय निकायों के सभी मतदाताओं का आभार प्रकट किया है। उन्होने कहा कि इस बार के नगरीय निकाय चुनाव में जनता ने मुख्य केंद्रबिंदु विकास को बनाकर बढ़ चढ़ कर मतदान किया है जिसका प्रतिशत पिछले चुनावों की अपेक्षा काफी अधिक है, जनता के जेहन में केवल एक बात स्पष्ट थी कि इस बार नेतृत्व युवाओं के हाथों में सौपी जाए जो कि जीत कर आये। प्रत्याशियों में से सबसे अधिक युवा संख्या के रूप में दिख रही है।

डॉ दुबे ने कहा कि इस बार युवाओं के चुनकर आने की वजह से एक नई तरह की राजनीति समक्ष आई है जिसके सुखद परिणाम आगामी नगरीय सरकार के गठन के बाद सामने आएंगे। हमारा देश युवा देश है, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदैव से युवाओं को राजनीति में मौका देने के पक्षधर रहे हैं और उनकी मंशा को भिण्ड की जनता ने साकार किया है। नगरवासियों के द्वारा युवाओं को पार्षद के रूप में चुनकर नगरीय निकायों में भेजना एक शुभ संकेत है। उन्होने कहा कि विकासधारा को अनवरत जारी रखने के लिए मतदाताओं द्वारा किये गए अभूतपूर्व मतदान के लिए उनका आभार प्रकट करता हूँ एवं सभी को भरोसा दिलाता हूँ कि भारतीय जनता पार्टी नगरीय सरकार का गठन करेगी ताकि भिण्ड का विकास अनवरत जारी रखा जा सके एवं आगामी समय में भिण्ड शहर का बदला स्वरूप जनता के सामने होगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews